फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरो की बीमारी ने सलमान को बनाया सुपरस्टार, खुद जी रहा गुमनामी की जिंदगी

Thu, 11 May 2017 10:44 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 11 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Actor Faraaz Khan of 'Fareb' and not Salman Khan was first choice for 'Maine Pyar Kiya'
सलमान खान
सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत रेखा और फारुख शेख की फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी जिसमें उनका छोटा सा रोल था। लेकिन इस फिल्म के बाद आई 'मैंने प्यार किया' ने सलमान को रातोंरात स्टार बना दिया था।


इस फिल्म ने सलमान को जो शोहरत दी उसी की बदौलत उन्हें आगे फिल्में मिलती चली गईं और सफलता का कारवां यूंही चलता रहा।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान आज जहां हैं वहां तक उन्हें पहुंचाने में किसका हाथ है ?
 
Actor Faraaz Khan of 'Fareb' and not Salman Khan was first choice for 'Maine Pyar Kiya'
bollywood flashback bhagyashree salman khan
ज्यादातर लोग मानते हैं कि सूरज बड़जात्या ने सलमान का करियर बनाया और उन्हीं की वजह से सलमान आज इतने बड़े स्टार हैं, लेकिन असल में सलमान की सफलता का राज एक एक्टर है जिसकी बीमारी ने सलमान को सुपरस्टार बना दिया।

उस एक्टर का नाम जानिए अगली स्लाइड में -
Actor Faraaz Khan of 'Fareb' and not Salman Khan was first choice for 'Maine Pyar Kiya'
फराज खान
ये एक्टर हैं फराज खान जिनके पिता यूसुफ खान भी एक एक्टर रहे। यूसुफ खान अमिताभ बच्चन की फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' से सुर्खियों में आए थे। पिता की तरह ही फराज खान ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

उन दिनों सूरज बड़जात्या 'मैंने प्यार किया' बना रहे थे। इस फिल्म के लिए कई नए लड़कों ने ऑडीशन दिया जिसमें फराज खान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Faraaz Khan of 'Fareb' and not Salman Khan was first choice for 'Maine Pyar Kiya'
फराज खान
फराज खान को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया और शूटिंग भी शुरू होने वाली थी। लेकिन एन मौके पर ही फराज खान बीमार हो गए। अब सूरज बड़जात्या के सामने बड़ी मुसीबत आ गई। सूरज इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि उनकी फिल्म के लिए फराज खान बिल्कुल फिट हैं और इसीलिए उन्हें साइन भी किया, लेकिन फराज के फिल्म से जाने से सूरज निराश हो गए।

वो हीरो की तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच कुछ लोगों के उन्हें सलीम खान के बेटे सलमान खान का नाम सुझाया। उन दिनों सलमान भी फिल्मों में काम तलाश रहे थे। लोगों के कहने के मुताबिक सूरज बड़जात्या ने सलमान को साइन कर लिया।
विज्ञापन
Actor Faraaz Khan of 'Fareb' and not Salman Khan was first choice for 'Maine Pyar Kiya'
'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री और सलमान
और फिर जो हुआ वो इतिहास बन गया। ये फिल्म ऑल टॉइम ब्लॉकबस्टर रही और सलमान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। सलमान एक ऐसे स्टार किड के तौर पर उभरे जिस पर हर निर्माता-निर्देशक दांव लगाने के लिए तैयार था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed