फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तनु वेड्स मनु' के इस अभिनेता ने नागरिकता कानून को लेकर किया ऐसा ट्वीट, खूब हो रही चर्चा

Sat, 21 Dec 2019 05:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 21 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
actor Mohammed Zeeshan Ayyub react on Citizenship Law 2019 and CAA protest
zeeshan ayyub - फोटो : file photo

नागरिकता कानून (Citizen Amendment act 2019) के खिलाफ के कई हिस्से में लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून के खिलाफ बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं। गुरुवार को ये सितारे भी नागरिकता कानून के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर उतर आए। इसमें फिल्मकार फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी प्रदर्शन में शामिल हुए। यहां कई राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता और छात्र भी पहुंचे थे। अब नागरिकता कानून पर अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब ने ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 



actor Mohammed Zeeshan Ayyub react on Citizenship Law 2019 and CAA protest
zeeshan ayyub - फोटो : file photo

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स अभिनेता जीशान अयूब ने ट्विटर पर लिखा, 'जब से खुदा हाफिज, अल्लाह हाफिज और जय सिया राम, जय श्रीराम हो गया, मेरे देश का काम तमाम हो गया'। जीशान अयूब के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें गुरुवार को हुए बॉलीवुड सितारों के विरोध प्रदर्शन की तो इसमें निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, निर्देशक नीरज घायवान, निखिल आडवाणी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनुभव सिन्हा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, अभिनेता जावेद जाफरी, दानिश हुसैन, अर्जुन माथुर और सुशांत सिंह ने भी अपनी आवाज उठाई।

actor Mohammed Zeeshan Ayyub react on Citizenship Law 2019 and CAA protest
zeeshan ayyub - फोटो : social media

इनके अलावा बॉलीवुड के कई सितारो ने सोशल मीडिया पर सरकार के नागरिकता कानून का विरोध किया है। इस में दीया मिर्जा, अनुराग कश्यप , ऋचा चड़्ढा , पूजा बेदी, आयुष्मान खुराना, सायनी गुप्ता, रेणुका शहाणे, रकुल प्रीत, परिणीति चोपड़ा, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, तापसी पन्नू, और जावेद अख्तर जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए नागरिकता कानून 2019 (Citizen Amendment act 2019) और जामिया हिंसा की आलोचना की है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Mohammed Zeeshan Ayyub react on Citizenship Law 2019 and CAA protest
zeeshan ayyub - फोटो : file photo

गौरतलब है कि शुक्रवार को नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है। मेरठ में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां उपद्रवियों और पुलिस आपस में भिड़ गए। हिंसा में गोली लगने से एक की मौत हो गई है। वहीं कानपुर में आठ लोगों को गोली लगी है। इससे पहले कानपुर फिर फिरोजाबाद और अब बहराइच में जमकर बवाल हुआ। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद और हापुड़ जिले में भी पथराव हुआ है। हापुड़ में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। यहां उपद्रवियों ने पथराव भी किया है।

विज्ञापन
actor Mohammed Zeeshan Ayyub react on Citizenship Law 2019 and CAA protest
नागरिकता कानून का विरोध, लखनऊ में हिंसा - फोटो : PTI

मेरठ में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां उपद्रवियों और पुलिस आपस में भिड़ गए। हिंसा में गोली लगने से एक की मौत हो गई है। वहीं, बिजनौर में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन किया। सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी और प्रदर्शन किया।  इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे अमर उजाला के छायाकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं छायाकार का कैमरा भी बुरी तरह तोड़ दिया गया। 


पढ़ें: कश्मीर का गलत नक्शा शेयर करते ही फरहान अख्तर ट्रोल, मामला बढ़ते ही मांगी माफी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed