सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने किया इस बीमारी से ग्रसित होने का खुलासा , कहा- मैं आराम से सो भी नहीं पाता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 07 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Actor Naseeruddin Shah is sufferring from a condition called onomatomania
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Instagram

नसीरुद्दीन शाह बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने मोहरा, सरफरोश, और ए वेडनेसडे और जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। हाल ही में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इस स्थिति में व्यक्ति बिना किसी वजह से कोई शब्द, वाक्य, कविता या भाषण को दोहराता रहता है। उन्होंने बताया कि वह सोते भी हैं तो इसी स्थित में रहते हैं। 


 
Trending Videos
Actor Naseeruddin Shah is sufferring from a condition called onomatomania
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : Instagram

नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि मैं ओनोमैटोमेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं। इस बीमारी में आप किसी शब्द, वाक्य या कविता को दोहराते रहते हैं। इसकी वजह नहीं होती है। जब मैं सो रहा होता हूं तब भी इसी स्थिति में होता हूं। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं है तो इस बीमारी को डिक्शनरी में देख सकते हैं। यह एक मेडिकल स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Naseeruddin Shah is sufferring from a condition called onomatomania
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

 अभिनेता को पसंद है टिन टिन कॉमिक
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अपनी पत्नी रत्ना शाह और अपनी रीडिंग लिस्ट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हम दोनों अक्सर एक दूसरे को किताबों के बारे में बताते रहते हैं। वहीं अभिनेता ने एक दिलचस्प खुलासा किया कि उन्हें और उनकी पत्नी को टिन टिन कॉमिक पसंद है। 


 
Actor Naseeruddin Shah is sufferring from a condition called onomatomania
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी रत्ना शाह के साथ हाल ही सनाह कपूर की शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने रत्ना पाठक की बहन सुप्रिया पाठक और पति पंकज कपूर के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई थी। जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया था।



 
विज्ञापन
Actor Naseeruddin Shah is sufferring from a condition called onomatomania
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म ‘गहराइयां’ में दीपिका पादुकोण के पिता का रोल निभाया है। शकुन बत्रा की यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इसके अलावा उनकी वेब सीरीज ‘कौन बनेगा शिखरवटी’ भी रिलीज हुई। इस शो में लारा दत्ता, सोहा अली खान और कृतिका कामरा भी नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed