बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना 25 साल की हो गई हैं। जान्हवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग को हर किसी ने पसंद किया। ऐसे में आज के समय में जान्हवी के लाखों-करोड़ों फैन हैं, जो आज जान्हवी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच जान्हवी जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी के दरबार आशीर्वाद लेने पहुंच गई। इस दौरान जान्हवी ने सिल्क की साड़ी पहना है। जिसमें अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Janhvi Kapoor: जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी के दरबार में पहुंचीं जान्हवी कपूर, सिल्क साड़ी में देख फैंस हुए फिदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन पर ट्रेडिशनल लुक अपनाने के लिए जान्हवी ने हरी सिल्क साड़ी को चुना। हरी सिल्क साड़ी, डायमंड ज्वेलरी में उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया है। अभिनेत्री ने अपना बाल बांधा हुआ है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि जान्हवी अपने जन्मदिन पर बेहद खुश हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। जान्हवी का साउथ अवतार देखकर फैंस भी खुश हैं। बता दें कि जान्हवी की मां एक्ट्रेस श्रीदेवी भी दक्षिण से थीं। इसलिए जान्हवी ने जन्मदिन पर ये लुक चुना होगा।
बोनी कपूर ने जान्हवी कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। बोनी कपूर ने जान्हवी की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट भी लिखा है। बोनी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी जान्हवी के बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे जीवन का आनंद, तुम जैसी हो, वैसी ही बनी रहो, सरल, जमीन से जुड़ी रहो, सभी का सम्मान करो, गर्मजोशी फैलाओ, ये तुम्हारे गुण हैं जो तुम्हें चांद से परे ले जाएंगे। जन्मदिन मुबारक हो बेटा।’
श्रीदेवी से की जाती है तुलना
अभिनेत्री सबसे पहले साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ अभिनेता ईशान खट्टर दिखाई दिए थे। दोनों की ये पहली फिल्म थी और फैंस ने दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया था। इस फिल्म के सेट से जान्हवी की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसे देखने के बाद लोगों ने जान्हवी की तुलना उनकी मां श्रीदेवी से की थी।
वर्कफ्रंट की करें तो जान्हवी कपूर फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक सिद्धार्थ सेन गुप्ता हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा वह फिल्म 'दोस्ताना 2', ‘तख्त’ और ‘मिली’ में भी नजर आने वाली हैं।

कमेंट
कमेंट X