फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi-Jacqueline: महाठग सुकेश मामले में नोरा ने जैकलीन पर किया मानहानि केस, बोलीं- मेरा नाम घसीटा गया

Mon, 12 Dec 2022 05:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Dec 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Actor Nora Fatehi Sues Jacqueline Fernandez In 200 Crore Rupee Extortion Case
नोरा फतेही-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में सह आरोपी जैकलीन फर्नांडीस की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। अब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जैकलीन पर बड़ा आरोप लगाया है। नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस के बीच बुरी तरह ठन गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने जैकलीन के खिलाफ 200 करोड़ रुपये मानहानि का केस दायर किया है।


 

Actor Nora Fatehi Sues Jacqueline Fernandez In 200 Crore Rupee Extortion Case
नोरा फतेही-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा ने जैकलीन के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। नोरा ने इस मामले में कई मीडिया हाउस पर भी मानहानि का केस किया है। नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है। एक्ट्रेस का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। वो सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं। नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है।
Urfi Javed: एक बार फिर मुश्किलों में घिरीं उर्फी जावेद, पुलिस ने अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज की शिकायत

Actor Nora Fatehi Sues Jacqueline Fernandez In 200 Crore Rupee Extortion Case
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में मीडिया ट्रायल से उनकी छवि को ठेस पहुंची है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन और नोरा दोनों ही ईडी के निशाने पर हैं। ईडी अब तक दोनों ही अभिनेत्रियों से कई दफा पूछताछ कर चुकी है। नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप है। हालांकि नोरा ने हर बार पूछताछ में इन आरोपों को गलत ही बताया है। कहा गया कि सुकेश ने नोरा फतेही के जीजा बॉबी को 65 लाख की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। वहीं, जांच में सामने आया था कि सुकेश ने कार ऑफर की थी, लेकिन मगर एक्ट्रेस ने यह कार लेने से इनकार कर दिया था। नोरा का कहना है कि उन्हें शुरुआत से इस डील पर शक था। सुकेश लगातार नोरा को फोन कर रहा था, जिसके बाद नोरा ने सुकेश का नंबर ब्लॉक कर दिया था।
Guneet Monga Wedding: एक-दूजे के हुए सनी कपूर और निर्माता गुनीत मोंगा, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Nora Fatehi Sues Jacqueline Fernandez In 200 Crore Rupee Extortion Case
नोरा फतेही - फोटो : instagram

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही ने जांच के दौरान ईडी को बताया था कि उनकी मुलाकात एक इवेंट में सुकेश की पत्नी लीना से हुई थी। लीना ने नोरा को ब्रांडेड बैग और आईफोन दिया। इस दौरान लीना ने नोरा से कहा कि सुकेश उनका बहुत बड़ा फैन है। लीना ने सुकेश और नोरा की फोन पर बात कराई थी। जहां सुकेश ने नोरा का फैन होने की बात कही। फिर लीना ने बताया कि सुकेश टोकन के रूप में नोरा को बीएमडब्ल्यू देने वाला है। बाद में जब नोरा के पास शेखर नाम के शख्स फोन आया तो उन्होंने कार लेने से इनकार कर दिया। नोरा ने अपने रिश्तेदार बॉबी से शेखर से डील करने को कहा और बॉबी से कहा कि वह शेखर को कार के लिए मना कर दें। बॉबी ने फिर शेखर को बताया कि नोरा को कार नहीं चाहिए। इसके बाद शेखर ने बॉबी को बीएमडब्ल्यू का ऑफर दिया। बाद में दूसरी डीलिंग के तहत बीएमडब्ल्यू ली गई, जो बॉबी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
Nora Fatehi-Jacqueline Fernandez: नोरा ने जैकलीन पर लगाया जबरन वसूली का आरोप, किया मानहानि का केस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed