फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guneet Monga Wedding: एक-दूजे के हुए सनी कपूर और निर्माता गुनीत मोंगा, सामने आईं शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 12 Dec 2022 05:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 05:37 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Guneet Monga married with fiance Sunny Kapoor in Mumbai see wedding pics here
गुनीत मोंगा, सनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा का ख्वाब आखिर पूरा हो गया है। आज 12 दिसंबर को वह मंगेतर सनी कपूर संग शादी के बंधन में बंध गईं। कपल ने पारंपरिक सिख रीति-रिवाज के साथ शादी की है। दोनों ने मुंबई के गुरुद्वारे में पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अपने जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर कदम बढ़ाया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखी जा सकती है।

Filmmaker Guneet Monga married with fiance Sunny Kapoor in Mumbai see wedding pics here
गुनीत मोंगा, सनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

18 की उम्र से करना चाहती थीं शादी
गुनीत मोंगा के लिए उनकी शादी होना बिल्कुल सपने के सच होने जैसा है, जो उन्होंने 18 साल की उम्र में देखा था। दरअसल गुनीत बताती हैं कि जब वह 18 साल की थीं तभी शादी करना चाहती थीं और 23 साल की उम्र में अपने माता-पिता को खोने के बाद वह हमेशा एक बड़ा परिवार चाहती थीं, जो आखिरकार सनी कपूर के परिवार के रूप में उन्हें मिला और आज 39 साल की उम्र में गुनीत मोंगा सनी कपूर की दुल्हनिया बन गई हैं।

Filmmaker Guneet Monga married with fiance Sunny Kapoor in Mumbai see wedding pics here
गुनीत मोंगा, सनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गुनीत और सनी ने अपनी शादी के लिए आउट-फिट भी मैचिंग ही चुना है। गुनीत ने लाइट पिंक कलर लहंगे में हैं, जिसमें स्काई ब्लू टच के साथ हैबी एंब्रॉयडरी की गई है। साथ में उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कर की हैवी ज्वेलरी कैरी की है। माथे पर टीका, नाक में नथ और हाथों में कलीरे पहने गुनीत बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं लाइट स्काई कलर की पगड़ी के साथ मैचिंग साफा और ऑफ व्हाइट गोल्डन वर्क शेरवानी में दूल्हे राजा सनी भी खूब जंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmmaker Guneet Monga married with fiance Sunny Kapoor in Mumbai see wedding pics here
गुनीत मोंगा, सनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परियों की कहानी जैसी लव स्टोरी
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने हमेशा से ही एक बेहद रोमांटिक प्रेम कहानी का सपना देखा था और अनायास ही उन्हें सनी कपूर जैसा शख्स मिला। दरअसल गुनीत सनी से डेटिंग एप के जरिए मिली थीं, उनके दोस्तों ने उनकी प्रोफाइल बनाई थी। दोनों अलग-अलग शहरों से आते हैं, ऐसे में गुनीत शुरुआत में इस बात को लेकर थोड़ी परेशान थीं कि वह मैनेज कैसे कर पाएंगी लेकिन दोनों के एफर्ट्स और प्यार ने सभी चीजों को संभाला। आज परिवार और दोस्तों के बीच दोनों पंजाबी स्टाइल से शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
Filmmaker Guneet Monga married with fiance Sunny Kapoor in Mumbai see wedding pics here
गुनीत मोंगा, सनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दोनों के कार्यक्षेत्र
गुनीत मोंगा प्रोडक्शन हाउस सिख्या एंटरटेनमेंट की संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने 'पगलेट', 'द लंच बॉक्स' और ऑस्कर विजेता 'शॉर्ट डॉक्यू पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' जैसी फिल्म का निर्माण भी किया है। वहीं सनी कपूर एक फैशन एंटरप्रेन्योर हैं। जिनका दिल्ली में बिजनेस है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed