यौन उत्पीड़न मामले में साउथ अभिनेता विजय बाबू की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अग्रिम जमानत मिलने के बाद भी विजय बाबू को आए दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश होना पड़ रहा है। अभिनेता-निर्माता लगातार पांचवें दिन पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पीएस में जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए। ज्ञात हो कि अभिनेता पर एक अभिनेत्री ने अप्रैल के महीने में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
Sexual Assault case: कम नहीं हो रहीं विजय बाबू की मुश्किलें, पांचवें दिन लगातार जांच अधिकारियों के सामने हुए पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब हो कि अभिनेता और निर्माता विजय बाबू पर अपनी फिल्म में रोल देने का वादा कर यौन शोषण करने और ड्रग्स लेने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे हैं। इसी सिलसिले में वह शुक्रवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए। अभिनेता पिछले पांच दिन से लगातार केरल एचसी के निर्देश के अनुसार जांच अधिकारियों के सामने पेश हो रहे हैं।
Kerala | Actor-producer Vijay Babu appeared before probe officials for 5th consecutive day in Ernakulam Town South PS for interrogation in connection with a sexual assault case registered against him.
He is appearing before probe officials as per the direction of the Kerala HC. pic.twitter.com/N7Umz5mFMj
देश छोड़कर गए थे भाग
विजय बाबू को अपनी गिरफ्तारी का डर था इसलिए वह देश छोड़कर भागे थे। इसके बाद कोच्चि पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया और देश में वापस न लौटने पर उन्हें रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद हाईकोर्ट की ओर से गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन प्रदान किए जाने के बाद विजय बाबू मई के अंतिम हफ्ते में कोच्चि वापस लौट आए थे।
यह था पूरा मामला
विजय बाबू पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न करने और फेसबुक लाइव कर उसकी पहचान उजागर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अभिनेता के खिलाफ 22 अप्रैल को दर्ज की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ। महिला विजय बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्मों में भी काम कर चुकी है। अभिनेता ने फेसबुक लाइव आकर खुद को निर्दोष बताया था।