{"_id":"62750cf6fe24a01edb26c72d","slug":"actor-ram-charan-has-an-idea-for-a-holiday-with-his-wife-but-due-to-the-shooting-of-rc-15-will-have-to-wait","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramcharan: पत्नी के साथ छुट्टी पर जाना चाहते हैं अभिनेता रामचरण, लेकिन इस वजह से कर रहे हैं इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ramcharan: पत्नी के साथ छुट्टी पर जाना चाहते हैं अभिनेता रामचरण, लेकिन इस वजह से कर रहे हैं इंतजार
साउथ सिनेमा के स्टार अभिनेता रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आए थे और अपने अभिनय से सभी की दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। इसी के चलते लंबे समय से काम में व्यस्त थे। अब रामचरण ने एक नई पोस्ट शेयर की है, जिससे पता चलता है कि अभिनेता अपनी पत्नी के साथ छुट्टी पर जाना चाहते हैं। दरअसल राम चरण की पत्नी उपासना ने एक तस्वीर शेयर कर वेकेशन पर जाने के संकेत दिए थे, वहीं अब अभिनेता ने भी अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 4
अभिनेता रामचरण
- फोटो : insta
अभिनेता रामचरण ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें से पहली तस्वीर में वह एक कमरे में धूप लेते दिखाई दे रहे हैं वहीं अन्य दो तस्वीरों में अभिनेता बर्फीली पहाड़ों की वादियों में नजर आ रहे हैं। इसी तरह से उनकी पत्नी उपासना ने जो थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, उसमें वह गर्म कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। दोनों की पोस्ट को देखकर ही पता चल रहा है कि यह उनके किसी पुराने वेकेशन की तस्वीरें हैं। जानकारी के मुताबिक आरआरआर की रिलीज से पहले रामचरण और उनकी पत्नी उपासना साथ में कुछ हफ्ते की छुट्टियां मनाने गए थे।
3 of 4
अभिनेता रामचरण
- फोटो : insta
रामचरण की पत्नी उपासना ने अपने इंस्टाग्राम से तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, खाली मोड के लिए इंतजार करना होगा, अभी के लिए यह गर्मी में कठिन काम है! इसके बाद रामचरण ने तस्वीरे शेयर करते हुए पत्नी उपासना को टैग किया और लिखा, मेरे दिमाग में भी छुट्टी है, लेकिन इंतजार के रूप में...RC15 रोलिंग। बता दें कि अभिनेता रामचरण की आगामी फिल्म का नाम RC15 है और अभी वह शूटिंग कर रहे हैं। इस वजह से वह छुट्टियों पर जाने के लिए इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
#RC15
- फोटो : insta-rc15.movie
RC15 में रामचरण के अपोजिट होंगी कियारा आडवाणी
फिल्म RC15 के लिए रामचरण ने निर्माता शंकर के साथ साइन अप किया है। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता रामचरण की यह फिल्म भी कई भाषाओं में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।