फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan Movies: रनवे 34 ही नहीं इन फिल्मों में वकील के किरदार में नजर आए बिग बी, गंभीर मुद्दों पर उठाए सवाल

Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बीते कई साल से अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते वर्षों में एक्टर ने अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। अ

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Movies: Not only Runway 34 Big B appeared in the role of lawyer in these films raised questions on serious issues
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन बीते कई साल से अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते वर्षों में एक्टर ने अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम हासिल किया है। अपने लंहे फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में अभिनेता ने विभिन्न तरह के किरदारों को निभाया। एंग्री यंग मैन से लेकर रोमांटिक हीरो तक अभिनेता हर जोनर में अपनी भूमिका बखूबी निभाई। अमिताभ ने अपनी फिल्मों गुंडे से लेकर कूली, स्मगलर आदि कई किरदार निभाएं हैं। लेकिन बीते कुछ समय में अभिनेता लगातार एक तरह के किरदार में नजर आ रहे हैं। अमिताभ अपनी कुछ फिल्मों में वकील की भूमिका निभा चुके हैं। तो आइए जानते हैं बिग बी की वो फिल्में जिसनें वह बतौर वकील नजर आए हैं-

Amitabh Bachchan Movies: Not only Runway 34 Big B appeared in the role of lawyer in these films raised questions on serious issues
फिल्म- रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया

रनवे 34

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म रनवे 34 में अमिताभ बच्चन वकील के किरदार में नजर आए हैं। अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर यह फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्देशित तीसरी फिल्म में है। फिल्म में जहां अजय पायलेट के किरदार में दिखाई दिए हैं, तो वहीं अमिताभ बच्चन वकील बन अजय से तीखे सवाल करते दिखाई दिए हैं।

Amitabh Bachchan Movies: Not only Runway 34 Big B appeared in the role of lawyer in these films raised questions on serious issues
फिल्म चेहरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चेहरे

फिल्म ‘चेहरे’ में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और सीरियल किसर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में एक रिटायर्ड जज की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में अमिताभ एक नकली कोर्ट केस सुलझाते और अपराधी को उसके अपराध की सजा देते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Movies: Not only Runway 34 Big B appeared in the role of lawyer in these films raised questions on serious issues
badla - फोटो : Social Media

बदला

स्पैनिश फिल्म 'कॉन्ट्राटिएम्पो' की रीमेक 'बदला' शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनाई गई थी। सस्पेंस थ्रिलर इस फिल्म में अमिताभ एक बार फिर वकील की भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में अमिताभ बच्चन, ताप्सी पन्नू से अपने बेटे की मौत का बदला लेते नजर आए हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Movies: Not only Runway 34 Big B appeared in the role of lawyer in these films raised questions on serious issues
pink - फोटो : social media

पिंक

अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक पितृसत्ता और सेक्सिज्म जैसे विषय पर आधारित थी। इस फिल्म में अभिनेता पहली बार वकील का करिदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चने से वकील का किरदार निभाते हुए कई गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाए थे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed