फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के निर्माता जयंती लाल गडा ने साउथ के दिग्गज फिल्म निर्देशक एस शंकर को लेकर तीन साल पहले अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जिस मेगा बजट फिल्म का एलान किया था, वह बंद हो गई है। फिल्म ‘हनुमान’ के निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘राक्षस’ बंद होने के बाद रणवीर सिंह को इस साल लगा ये दूसरा बड़ा झटका है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ की शूटिंग भी इसके एलान के करीब 10 महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। शंकर, गडा और रणवीर जिस फिल्म के लिए एक हुए थे, वह तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ के हिंदी रीमेक के तौर पर बनने वाली थी।
Ranveer Singh: बंद हो गई जयंती लाल गडा की ये मेगा बजट फिल्म, निर्दशक एस शंकर ने बताया अब क्या करेंगे..!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह के साथ तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ की रीमेक का एलान जयंती लाल गडा ने निर्देशक एस शंकर और रणवीर के साथ अपनी एक तस्वीर जारी करते हुए किया था। तभी फिल्म ‘अन्नियन’ के निर्माता आस्कर रवीचंद्रन ने साफ किया था कि फिल्म की कहानी के सारे अधिकार उनके पास सुरक्षित हैं और गडा या शंकर बिना उनकी अनुमति फिल्म का रीमेक नहीं कर सकते। तब फिल्म निर्देशक शंकर ने निर्माता आस्कर को पत्र लिखकर उनसे फिल्म की हिंदी रीमेक में अनावश्यक हस्तक्षेप से बाज आने को कहा था।
Proudly announcing my collaboration with the pioneering visionary of Indian cinema, the maverick master craftsman SHANKAR @shankarshanmugh 🎥💫 powered by veteran film producer Dr. Jayantilal Gada @jayantilalgada @PenMovies 🧿🙏🏽 pic.twitter.com/cI2Thzxu55
10 जून 2005 को तमिल में रिलीज हुई ‘अन्नियन’ को इसके साथ ही दक्षिण भारत की बाकी चार भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया गया था। 2006 में ये फिल्म हिंदी में डब होकर ‘अपरिचित’ नाम से रिलीज हुई। फिल्म में अभिनेता विक्रम ने एक ऐसे युवक का रोल किया था जो समाज में फैल रही अव्यस्थाओं से परेशान रहता है। फिल्म में विक्रम ने तीन अलग अलग किरदार किए थे। अंबी नामक किरदार में वह एक वकील है जो स्प्लिट पर्सेनिलिटी ऑर्डर से प्रभावित होने के बाद अपनी दो पहचानें और विकसित कर लेता है। एक में वह फैशन मॉडल रेमो होता है और एक अलग पहचान उसकी ‘अन्नियन’ की बनती है जिसमें वह रात के समय अन्याय के खिलाफ इंसाफ करने निकलता है।
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने लुटाया बेटी पर प्यार, बोले- सोनाक्षी और जहीर एक-दूजे के लिए बने हैं
अब इस बारे में बात करने पर निर्देशक एस शंकर कहते हैं, “मुझे लगता है कि रणवीर सिंह के लिए फिल्म ‘अन्नियन’ का रीमेक ठीक नहीं रहेगा। मैं अपने निर्माता से बात कर रहा हूं ताकि रणवीर को लेकर मेगा बजट की कोई दूसरी कहानी पर फिल्म बना सकूं। वैसे भी अभी मैं फिल्म ‘इंडियन 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हूं। इसके बाद मुझे ‘इंडियन 3’ का काम पूरा करना है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।” एस शंकर के पास अभिनेता राम चरण की एक फिल्म ‘गेम चेंजर’ भी है जिसकी शूटिंग अभी पूरी होनी बाकी है। उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि रणवीर के साथ शंकर की कोई भी फिल्म इसके बाद ही शुरू हो सकती है।
Tabu: 'विरासत' के निर्देशक ने तब्बू के साथ किया था कुछ ऐसा, अभिनेत्री ने साझा किया शूटिंग का एक वाकया
‘अन्नियन’ के रीमेक के बारे में जोर देकर पूछे जाने पर एस शंकर ने साफ कहा, “फिल्म ‘अन्नियन’ के हिंदी रीमेक की योजना बंद की जा चुकी है। फिल्म के निर्माता इससे भी बड़ी फिल्म रणवीर के साथ बनाना चाहते हैं। मैं इस बारे में कोई भी फैसला ‘इंडियन 2’, ‘गेम चेंजर’ और ‘इंडियन 3’ की रिलीज के बाद ही ले सकूंगा।” रणवीर सिंह की एक महत्वाकांक्षी फिल्म 'राक्षस' बीते महीने ही इसके निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बंद कर दी है। बताते हैं कि फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो शूट के समय रणवीर के साथ मौजूद उनके दर्जन भर स्टाफ के खर्चे को देखते हुए फिल्म के निर्माता ने इस फिल्म पर आगे पैसे लगाने से मना कर दिया था।