फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DeepVeer Spotted: अलग अलग गाड़ियों में ‘कल्कि 2898 एडी’ देखने पहुंचे दीपिका-रणवीर, बढ़ी हुई दाढ़ी के नये इशारे

Wed, 03 Jul 2024 01:14 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer singh spotted to watch Kalki 2898 AD in different car actor beard gives new signs
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्पॉटेड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। इसी बीच दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म को देखने पीवीआर पहुंचीं। मूवी डेट पर उनके पति रणवीर सिंह भी उनके साथ दिखे। हालांकि, दोनों को अलग-अलग गाड़ियों से उतरते देखा गया। साथ ही रणवीर सिंह के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 

Deepika Padukone Ranveer singh spotted to watch Kalki 2898 AD in different car actor beard gives new signs
दीपिका पादुकोण स्पॉडेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका एक मां की भूमिका निभा रही हैं और हर कोई उनके अभिनय की खूब तारीफ कर रहा है। असल जिंदगी में भी दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। ऐसे में फिल्म में भी उन्होंने अपने किरदार से सबका दिल जीत लिया है। विश्वभर में फिल्म की सफलता देखते ही बन रही है। इसी बीच अभिनेत्री अपनी मूवी का लुत्फ उठाने पीवीआर पहुंचीं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट ओवरसाइज्ड टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस पहन रखी थी। साथ ही इसे ब्लैक चेक ब्लेजर के साथ पेयरअप किया था। खुले बाल और चश्मे ने दीपिका के लुक को और ज्यादा आकर्षक बना दिया। इतना ही नहीं दीपिका ने इस बार भी अपने बेबी बंप को बखूबी फ्लॉन्ट किया। 

Deepika Padukone Ranveer singh spotted to watch Kalki 2898 AD in different car actor beard gives new signs
रणवीर सिंह स्पॉटेड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, रणवीर सिंह हमेशा की तरह इस बार भी अपने स्वैग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे। अभिनेता ऑल ब्लैक अटायर में बेहद डैशिंग नजर आए। रणवीर सिंह की बढ़ी हुई दाढ़ी ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। इसे देख ऐसा मालूम हो रहा है कि सुपरस्टार जल्द ही कोई बड़ा एलान करने वाले हैं। 

Tauba Tauba Song: 'बैड न्यूज' का पहला गाना तौबा तौबा रिलीज, विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीते दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer singh spotted to watch Kalki 2898 AD in different car actor beard gives new signs
दीपिका पादुकोण स्पॉटेड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी हो कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से की थी। आगे चलकर अभिनेत्री ने बॉलीवुड का रुख किया और छा गईं। अब एक बार फिर सालों बाद दीपिका पादुकोण किसी साउथ इंडियन फिल्म में नजर आई हैं। हालांकि, यह पैन इंडिया फिल्म है, जो हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई है।

Divya Dutta: 'वीर जारा' में अपने किरदार को लेकर कंफ्यूज थीं दिव्या, बोलीं- हीरोइन की सहेली वाले टैग से डर...

विज्ञापन
Deepika Padukone Ranveer singh spotted to watch Kalki 2898 AD in different car actor beard gives new signs
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह स्पॉटेड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों नवंबर, 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से जाना जाता है। 

Lara Dutta: लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं लारा दत्ता, स्टेडियम में परिवार के संग लिया विंबलडन का आनंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed