रिया चक्रवर्ती ने रोडीज में एक गैंग लीडर के तौर पर शोबिज की दुनिया में वापसी की। वहीं, अब वह अपने शो 'चैप्टर 2' के साथ पॉडकास्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी कड़ी में प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए अभिनेत्री ने पहले एपिसोड की एक दिलचस्प झलक साझा की है। इसमें वह बॉलीवुड डीवा सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रही हैं। प्रोमो में दोनों हसीनाओं को 'गोल्ड डिगर्स' के टैग पर चर्चा करते देखा जा रहा है।
Chapter 2 Promo: रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर, वीडियो देख दंग रह गए प्रशंसक
रिया चक्रवर्ती अपना पॉडकास्ट 'चैप्टर 2' शुरू कर रही हैं। वहीं, इसके प्रोमो में अभिनेत्री खुद को सुष्मिता सेन से बड़ी गोल्डडिगर बताती नजर आई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को, रिया चक्रवर्ती ने अपने नए शो 'चैप्टर 2' का प्रोमो जारी किया जिसकी शुरुआत रिया चक्रवर्ती के एक खुलासे से होती है। इसमें वह सुष्मिता सेन के सामने कहती हैं, 'इस कमरे में आपसे भी बड़ा गोल्ड डिगर है।' इस पर सुष्मिता पूछती हैं, सच में तो रिया कहती हैं, हां जी मैं।' प्रोमो में रिया को आगे यह भी कहते सुना जाता है कि नफरत चिल्लाकर कही जाती है, लेकिन प्यार महसूस किया जाता है। इसके अलावा सुष्मिता अपने बच्चों की परवरिश पर भी खुलकर बात की।
रिया चक्रवर्ती ने 'चैप्टर 2' के प्रोमो को कैप्शन दिया, 'मैं कल ही 32 साल की हो गई, और यह क्या यात्रा रही। ये पिछले चार साल परिवर्तन, विकास और संभलने के बारे में रहे हैं। खुद का एक ऐसा संस्करण जिसके बारे में मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं। जश्न मनाने के लिए, हम कुछ विशेष शुरू कर रहे हैं। कुछ अविश्वसनीय व्यक्तियों को आमंत्रित कर रहे हैं जिन्होंने जीवन में अपना चैप्टर 2 अपनाया है।'
Sushmita Sen: शादी के लिए तैयार हैं सुष्मिता, बोलीं- सही वक्त पर सही इंसान मिल जाए तो शादी भी हो जाएगी!
View this post on Instagram
रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में आगे लिखा, 'इस शो को शुरू करने के लिए सुष्मिता सेन से बेहतर मेहमान कोई नहीं हो सकता। मैं बचपन से ही उन्हें देखती रही हूं और मैं अब भी इस बात से आश्चर्यचकित हूं कि वह जीवन को कैसे चुनौती देती हैं और उसमें जीत हासिल करती हैं। हमने जीवन, प्रेम और विकास से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की। सीक्वल आमतौर पर उबाऊ होते हैं, लेकिन यह नहीं है। स्टे ट्यून्ड चैप्टर 2।'
Maharagni: 'महारागिनी' फिल्म से जुड़े ये एक प्रतिभाशाली अभिनेता, 'तुम बिन 2' में आ चुके हैं नजर
शो का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'चैप्टर 2 में सब कुछ होने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक फ्रेम में दो मजबूत महिलाएं।' वहीं सुष्मिता सेन की बेटी ने टिप्पणी की, 'यह क्या एपिसोड होगा। इसे देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'
Amol Parashar: आईआईटी के नतीजों को देख पुरानी यादों में खोए अमोल, बोले- पहली बार पेपर में मेरी तस्वीर छपी थी