सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कुछ अलग ही कारनामा किया है। दरअसल, उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें एक बच्चा गाना गा रहा है। लेकिन ऋषि का कहना है कि यह बच्चा उनकी फिल्म का गाना गा रहा है...
ऋषि कपूर ने शेयर किया वीडियो, बोले- 'यह बच्चा मेरी फिल्म का गाना गा रहा है', यूजर्स ने फिर ली क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि ने जैसे ही यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया वैसे ही हर बार की तरह इस बार भी यूजर्स ने उनकी खिंचाई करन शूरू कर दिया। ऋषि ने इस बच्चे की वीडियो शेयर कर लिखा है कि यह बच्चा उनकी फिल्म बॉबी का गाना 'मैं शायर तो नहीं' गा रहा है।
Chinese version of my song “Main Shayar to Naheen” from the film Bobby. Please hear/hum to the same tune! Thank you my star ⭐️ pic.twitter.com/sH1qVREvc0
इसके बाद तो यूजर ने पूछ ही लिया कि क्या आपको चाइनीज भी समझ में आती है? एक यूजर ने उन्हें उनकी भूल सुधारने को कहा। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे भी यूजर्स थे जिन्होंने गाने की हकीकत भी बताई। बता दें कि कई यूजर्स का कहना है कि ये मंगोलिया का नेशनल एंथम हैं।
वहीं, कुछ यूजर्स इसे चाइनीज एंथम भी बता रहे हैं। लेकिन यूट्यूब पर ये वीडियो मंगोलियन एंथम के तौर पर अपलोड किया हुआ है। बता दें कि ये वीडियो तकरीबन दो साल पुराना है। लेकिन यूजर्स के सवालों ने एक बार फिर ऋषि को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
एक यूजर ने पूछा कि तुम्हें कैसे पता कि ये आपकी फिल्म का गाना गा रहा है? एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर आप ट्विटर पर नहीं होते तो यह बहुत बोरिंग जगह हो जाती। क्योंकि ट्विटर ने केआरके को तो पहले ही सस्पेंड कर दिया है। एक यूजर ने तो हद ही कर दी और लिखा कि अगर आपकी जगह अमिताभ बच्चन होते तो रॉयल्टी मांग लेते।