{"_id":"602a64ac53901044a70fefed","slug":"actor-sachiin-joshi-arrested-in-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धन शोधन के मामले में एक्टर सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार, पहले भी हो दर्ज हो चुके हैं कई केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धन शोधन के मामले में एक्टर सचिन जोशी को ईडी ने किया गिरफ्तार, पहले भी हो दर्ज हो चुके हैं कई केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 15 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sachiin Joshi
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के रियल्टी समूह ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ धन शोधन के मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुंबई में सचिन जोशी से मामले के सिलसिले में पूछताछ की गई थी जिसके बाद उन्हें रविवार को धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
2 of 5
Sachiin Joshi
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने बताया कि जोशी एक अभिनेता हैं और जेएमजे कारोबारी समूह के प्रवर्तक हैं। रियल्टी समूह में उनकी भूमिका और उनके संबंधों की जांच की जा रही है। जोशी को सोमवार को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है, जहां ईडी हिरासत में पूछताछ के लिए अदालत से उन्हें रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।
3 of 5
Sachiin Joshi Family
- फोटो : ट्विटर
केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता और प्रबंध निदेशक (एमडी) बाबुलाल वर्मा को गिरफ्तार किया था। ईडी ने उनके परिसरों और समूह पर छापेमारी भी की थी। पीएमएलए का मामला मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी के विकास में एसआरए (स्लम पुनर्वास प्राधिकरण) योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितता से संबंधित है। कंपनी और दो अधिकारी यस बैंक से लिए गए कर्ज के 400 करोड़ रुपये कहीं और भेजने के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन जोशी
- फोटो : ट्विटर
एजेंसी ने पहले बताया था कि ईडी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिला पुलिस की प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद अपना मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी और विश्वासघात से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले पिछले साल अभिनेता को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। सचिन जोशी फिल्म जगत का जाना माना नाम है। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चेहरों में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 की तेलुगु फिल्म Mounamelanoyi से की थी। सचिन जोशी गुटखा किंग जगदीश जोशी के बेटे हैं जिनका नाम सीबीआई की चार साल पहले दायर चार्जशीट में भी शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।