{"_id":"5ec757d3e90bce0f62638246","slug":"actor-satish-kaul-facing-financial-woes-struggling-for-medicines-and-groceries-amid-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में खराब हुए महाभारत के 'देवराज इंद्र' के हालात, खाने तक के भी नहीं हैं पैसे, मांगी मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में खराब हुए महाभारत के 'देवराज इंद्र' के हालात, खाने तक के भी नहीं हैं पैसे, मांगी मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 22 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लगाए गए लॉकडाउन (LockDown) ने कई लोगों की हालत खस्ता कर दी है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से काम ठप पड़ गए हैं और आम लोगों के साथ ही साथ कई सितारों को भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। अब ऐसी ही स्थिति में फंस गए हैं अमिताभ बच्चन-दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके मशहूर अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul)।
2 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
300 से ज्यादा पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके सतीश कौल आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पीटीआई के साथ बातचीत में 73 साल के अभिनेता ने बताया, 'मैं लुधियाना में एक छोटे से किराए के मकान में रह रहा हूं। मैं इससे पहले एक वृद्ध आश्रम में रह रहा था। मेरी सेहत ठीक है लेकिन लॉकडाउन के चलते हालात खराब हो गए हैं।'
3 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, 'लॉकडाउन के चलते मेरी मुश्किलें कई गुना बढ़ गईं हैं। मुझे घर के किराये, दवाइयों और राशन-पानी के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। उम्मीद है कि लोग मेरी मदद के लिए आगे आएंगे।' एक छोटे से मकान में रहने के लिए मजबूर सतीश कौल हर महीने किराये के 7500 रुपये देने में भी सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल ने लोगों से गुहार लगाते हुए कहा, 'मुझे एक एक्टर के तौर पर इतना प्यार मिला है। अब एक इंसान के तौर पर मुझे मदद की जरूरत है।' बता दें सतीश कौल को गिरने की वजह से कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। इससे वह अभी तक उभर नहीं पाए हैं। सतीश कौल ने महाभारत में देवराज इंद्र का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
5 of 5
सतीश कौल
- फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौल लंबे समय से लुधियाना में रह रहे हैं। वे साल 2011 में मुंबई छोड़कर पंजाब चले गए थे और उन्होंने वहां एक्टिंग स्कूल खोल लिया था। सतीश कौल की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कर्मा, राम लखन, प्यार तो होना ही था, आंटी नं. 1 जैसी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।