{"_id":"6799f6c099be47d96a0b835a","slug":"actor-shahid-kapoor-top-5-highest-box-office-collection-kabir-singh-padmaavat-udta-punjab-haider-2025-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: 'देवा' स्टार शाहिद के करियर की पांच फिल्मों की कमाई, कबीर सिंह से लेकर उड़ता पंजाब तक शामिल
Wed, 29 Jan 2025 03:33 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 29 Jan 2025 03:33 PM IST
सार
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवा को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में शाहिद एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गाने प्रशंसकों को बेहद पसंद आए। आइए जानते हैं शाहिद कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
विज्ञापन
शाहिद कपूर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन रौशन एंड्रयूज ने किया है। जी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स ने इसा निर्माण किया है। यह फिल्म रौशन एंड्रयूज की ही मलयालम फिल्म 'मुंबई पुलिस' की रीमेक है। शाहिद के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी ने अहम भूमिका निभाई है। चलिए जानते हैं देवा से पहले शाहिद कपूर की कौन सी फिल्मों ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
कबीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह
निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर की जोड़ी नजर आई। कबीर सिंह 2019 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। शाहिद और कियारा के अलावा आदिल हुसैन, निकिता दत्ता, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय, डॉली मिन्हास, सुपर्णा मारवाह, अनुराग अरोड़ा, सोहम मजूमदार और कुणाल ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई थी। कथित तौर पर कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ 24 लाख रुपये कमाए थे।

पद्मावत
- फोटो : सोशल मीडिया
पद्मावत
संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'पद्मावत' एक ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में चित्तौड़ की प्रसिद्द राजपूत रानी पद्मिनी के साहस को दिखाया गया है। वहीं शाहिद ने फिल्म में रावल रतन सिंह की भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिल्ली सल्तनत के तुर्की शासक अलाउद्दीन खिलजी की भी है, जिसका किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पद्मावत ने 302 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें:
Neetu Kapoor: गलतफहमी की वजह से जब नीतू ने किया राज कपूर पर गुस्सा, नशे में थे ऋषि, बोलीं- मैं दंग रह गई...

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : सोशल मीडिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी नजर आई। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के तहत निर्मित किया है। यह फिल्म अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो उनके निर्देशन में पहली फिल्म थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन 80 करोड़ 88 लाख रुपये रहा।
यह भी पढ़ें:
Thandel Movie Trailer: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है थंडेल का ट्रेलर, जानें नागा की फिल्म को मिले कितने व्यूज

उड़ता पंजाब
- फोटो : सोशल मीडिया
उड़ता पंजाब
'उड़ता पंजाब' क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अभिषेक चौबे ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ ने मुख्य अभिनय निभाया है। इस फिल्म को 17 जून 2016 को दुनिया भर में रिलीज किया गया था। फिल्म ने कुल 60 करोड़ 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें:
Thalapathy Vijay-Jana Nayagan: दलपति विजय की 69वीं फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार, करोड़ों में बिके ओवरसीज राइट्स