फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: सिद्धांत चतुर्वेदी ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, लिखा- लड़का तो अंदर से कलाकार ही था

Thu, 18 Nov 2021 04:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Nov 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Actor Siddhant Chaturvedi posts throwbacks to say he is cheated fate 
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, लड़का तो अंदर से कलाकार ही था। इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन सभी तस्वीरों में उनका पुराना लुक दिख रहा है। उनकी इन तस्वीरों में दिख रहे पुराने लुक की तुलना कॉमेडियन अभिषेक उपमन्यु से की जा रही है। एक फैन ने लिखा, अरे अभिषेक उपमन्यु की तस्वीर यहां क्या कर रही है?


 

Actor Siddhant Chaturvedi posts throwbacks to say he is cheated fate 
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दूसरे फैन ने लिखा है कि क्या प्रेरक यात्रा है। निःसंदेह आपने इन तस्वीरों से कई किशोर लड़कों को प्रेरित किया होगा। एक फैन ने सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ करते हुए लिखा है, हमेशा की तरह अच्छे लग रहे हो। गौरतलब है कि इससे पहले सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुलासा किया था कि उन्हें स्कूल के टाइम पर धमकाया गया था। 

 

Actor Siddhant Chaturvedi posts throwbacks to say he is cheated fate 
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

यह खुलासा उन्होंने साल 2019 में बंगलूरु पोएट्री फेस्टिवल के दौरान किया था। उनका कहना था कि स्कूल में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें धमकाया जाता था। उस दौरान वह किसी से मिलना नहीं चाहते थे और अपने तक ही सीमित रहते थए। उन्होंने कहा था कि  यही वह वक्त था जब मैंने लेखन शुरू किया। मुझे अपने लेखन में सुकून मिला और इस दौर से उबरने में मदद भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Siddhant Chaturvedi posts throwbacks to say he is cheated fate 
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था, मुझे लगा कि मैं काफी अच्छा नहीं था। मेरा आत्म-सम्मान कम था। उस समय यह बहुत ही निम्न चरण था। उन्होंने केहा था कि कॉलेज में अचानक से मुझमें यह आत्मविश्वास आ गया, क्योंकि मैंने जीरो से शुरुआत की थी। मुझे या मेरे इतिहास को कोई नहीं जानता था, इसलिए मैंने अपने फायदे के लिए वह कार्ड खेला - मुझे कोई नहीं जानता, इसलिए मैं कुछ भी हो सकता हूं।

 

विज्ञापन
Actor Siddhant Chaturvedi posts throwbacks to say he is cheated fate 
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सिद्धांत बंटी और बबली 2 फिल्म में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह  कटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फिल्म फोन भूत में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने इन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- गली बॉय में रैप सीखा, बंटी और बबली में क्या? किसको ठगा भाई? किस्मत को ठगा है और क्या? सबको लगा लड़का नौकरी पाएगा..सैटल हो जाएगा...कुंडली में व्यापार भी था...मगर लड़का अंदर से कलाकार ही था।

उनकी इन तस्वीरों को 1 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की तादाद में कमेंट आये हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed