फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yodha: ‘शेरशाह’ सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिली शाहिद कपूर की छोड़ी ये फिल्म, काम नहीं आई शशांक की सफाई

Thu, 18 Nov 2021 04:37 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Nov 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Announces Action Franchise with Sidharth Malhotra titled Yodha
Yodha poster - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बातों पर चलती है। सुबह से लेकर शाम यहां बातें बनाई जाती हैं। फिर फैलाई जाती हैं और फिर चटपटी खबरों को चटखारे लेकर पढ़ने वाले फिल्मों के शौकीनों तक पहुंचाने के लिए पूरी एक टीम सक्रिय होती है। लेकिन, कई बार ये भी होता है कि सब कुछ करने के बाद भी हाथ कुछ नहीं आता। अब निर्माता निर्देशक करण जौहर की खोज कहे जाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को ही ले लीजिए। करण उन पर अब से नहीं उनकी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के दिनों से रात दिन मेहरबान रहे हैं। और, उनकी नई मेहरबानी सिद्धार्थ पर फिर से हुई है धर्मा प्रोडक्शंस की अरसे से चर्चा मे रही फिल्म ‘योद्धा’ का मुख्य किरदार उन्हें देने से। फिल्म के पोस्टर पर हालांकि फिल्म का नाम ‘योधा’ ही लिखा गया है लेकिन इसके पीछे कोई अंकगणितीय ज्योतिष की वजह भी बताई जा रही है।

Karan Johar Announces Action Franchise with Sidharth Malhotra titled Yodha
Yodha poster - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘कबीर सिंह’ की कामयाबी के बाद से ही धर्मा प्रोडक्शंस की अभिनेता शाहिद कपूर से लगातार बात चलती रही है। शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म ‘धड़क’ भी धर्मा प्रोडक्शंस ने ही बनाई और इस फिल्म की नाकामी के बाद ईशान के साथ धर्मा के कथित बर्ताव को लेकर भी शाहिद खासे नाराज रहे हैं। फिल्म ‘धड़क’ के निर्देशक शशांक खेतान को ही फिल्म ‘योद्धा’ निर्देशित करनी थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के दौरान इस साल अप्रैल में शाहिद कपूर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

Karan Johar Announces Action Franchise with Sidharth Malhotra titled Yodha
वरुण धवन - फोटो : instagram

इसके पहले वरुण धवन भी शशांक के निर्देशन में प्रस्तावित ‘मिस्टर लेले’ में काम करने से मना कर चुके हैं। हालांकि, शशांक ने कभी ये नहीं माना कि शाहिद उनकी फिल्म छोड़ चुके हैं, वह लगातार सफाई देते रहे कि कोरोना के हालात ठीक होते ही वह शाहिद के साथ काम शुरू कर देंगे। वरुण धवन के फिल्म छोड़ देने पर भी शशांक ने ऐसी ही सफाई दी थी। लेकिन, आखिरकार वरुण धवन वापस नहीं लौटे तो विकी कौशल को उनकी जगह दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar Announces Action Franchise with Sidharth Malhotra titled Yodha
गोविंदा नाम मेरा - फोटो : Twitter

धर्मा प्रोडक्शंस ने वरुण धवन की छोड़ी फिल्म ‘मिस्टर लेले’ का नाम अब बदलकर ‘गोविंदा नाम मेरा’ कर दिया है और फिल्म में भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ विकी कौशल का नाम घोषित कर दिया है। फिल्म ‘एक विलेन’ के बाद एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दे पाए सिद्धार्थ मल्होत्रा की ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ की हाइप भी सिद्धार्थ के काम नहीं आ रही है। इस फिल्म की कथित कामयाबी के बाद किसी निर्माता ने उनको लेकर नई फिल्म घोषित नहीं की तो अब करण जौहर को ही अपने इस प्रिय अभिनेता के करियर की साख बनाए रखने के लिए फिल्म ‘योद्धा’ का एलान करना पड़ा है।

विज्ञापन
Karan Johar Announces Action Franchise with Sidharth Malhotra titled Yodha
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘योद्धा’ को एक एक्शन फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित करने की शशांक खेतान की योजना अब भी बरकरार है। शाहिद कपूर के ये फिल्म छोड़ने और सिद्धार्थ को उनकी खाली की गई जगह में फिट करने के बाद शशांक ने फिल्म का निर्देशन करने का ख्वाब भी छोड़ दिया है। ये फिल्म अब सागर अंब्रे व पुष्कर ओझा की नई निर्देशक जोड़ी निर्देशित करेंगी। फिल्म के बाकी सितारों के नाम अभी सामने आने बाकी हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘शेरशाह’ के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर घोषित होने वाली ये इकलौती नई फिल्म है। सिद्धार्थ के पास इसके अलावा दो और फिल्में ‘मिशन मजनू’ और ‘थैंकगॉड’ हैं जिनकी शूटिंग वह फिल्म ‘शेरशाह’ की रिलीज से पहले से करते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed