ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1997 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की और फिर जब अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा तो यहां भी ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बना दिया। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं इसी वजह से ऐश्वर्या राय के आगे डायरेक्टर्स की लाइन लगी रहती है। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब बॉलीवुड की इस हिट अभिनेत्री को पहले चार महीने तक एक फिल्म में काम करवाया गया और फिर बाद में अचानक ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया गया। इस दौरान दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय को प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि, इस मौके पर ऐश्वर्या राय का साथ उनके ससुर अमिताभ बच्चन ने दिया था और उन्होंने हर किसी को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
किस्सा: जब ऐश्वर्या राय को चार महीने की शूटिंग के बाद फिल्म से किया था बाहर, ससुर अमिताभ बच्चन ने ऐसे दिया साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, ये किस्सा फिल्म ‘हीरोइन’ के दौरान का है। इस फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर हैं और कम ही लोग ये बात जानते हैं कि मधुर भंडारकर इस फिल्म में करीना कपूर के साथ नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय के साथ काम करना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने फिल्म के लिए पहले ऐश्वर्या राय को साइन किया था और ऐश्वर्या ने चार महीने तक फिल्म की शूटिंग भी कर ली थी। लेकिन अचानक ही ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी न्यूज मीडिया में आ गई, जिसके बाद एक्ट्रेस को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया।
मधुर भंडारकर ने ऐश्वर्या राय पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि ऐश्वर्या राय की वजह से उन्हें काफी ज्यादा घाटा हुआ और वह डिप्रेशन में भी चले गए थे। मधुर ने कहा था कि उन्होंने फिल्म हीरोइन को बनाने से पहले डेढ़ साल तक लंबी रिसर्च की थी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में उन्होंने कड़ी मेहनत की लेकिन ऐश्वर्या राय की वजह से सब कुछ बिगड़ गया।
मधुर भंडारकर ने आगे कहा था कि ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट थीं और ये बात उन्हें एक्ट्रेस ने नहीं बताई बल्कि उन्हें मीडिया के जरिए पता चली। फिल्म में कई चीजें ऐसी थीं, जिससे प्रेग्नेंट महिला को नुकसान हो सकता था। फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा विश्वास पर काम किया जाता है लेकिन ऐश्वर्या ने उनका विश्वास तोड़ दिया। ऐश्वर्या के साथ फिल्म की शूटिंग हो चुकी थी। सिर्फ कुछ हिस्सा ही बचा था लेकिन ऐश्वर्या के इस झटके ने मुझे डिप्रेशन में पहुंचा दिया था।
अमिताभ बच्चन का जवाब
ऐश्वर्या राय और मधुर भंडारकर के इस विवाद पर अमिताभ बच्चन आगे आए थे। उन्होंने अपनी बहू का पूरा साथ देते हुए मधुर भंडारकर की हर बात का जवाब दिया था। अभिनेता ने कहा था जब ऐश्वर्या ने इस फिल्म को साइन किया था तब सब जानते थे कि वह शादीशुदा हैं। तो मेरा डायरेक्टर से ये सवाल है कि क्या अभिनेत्रियों को शादी नहीं करनी चहिए या फिर फिल्मों के लिए बच्चों को पैदा नहीं करना चहिए।