फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुषार गांधी का कंगना को करारा जवाब: थप्पड़ के लिए दूसरा गाल बढ़ाना भी साहस का काम, सभी नहीं कर सकते

Thu, 18 Nov 2021 03:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 18 Nov 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
Tusshar Gandhi befitting reply to kangana ranaut he says Even raising the other cheek for a slap is an act of courage not everyone can do it
कंगना रणौत, तुषार गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘पंगा गर्ल’ यानी अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों विवादों में फंसी हुई हैं। कंगना ने महात्मा गांधी के अंहिसा के विचारों का मजाक उड़ाया था। उन्होंने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची तक कह दिया था। कंगना के इस बयान की पूरे देश में आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, कंगना रणौत के खिलाफ लगातार देश के अलग-अलग जगह में एफआईआर दर्ज हो रही है और उन्हें जेल में भेजने की मांग की जा रही है। इन सबके बीच कंगना रणौत के बयान का अब महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि थप्पड़ मारने वास्ते दूसरा गाल देने के लिए गांधी से नफरत करने वालों की तुलना में अधिक साहस की आवश्यकता होती है।


 

दरअसल, तुषार गांधी ने एक लेख लिखा है, जिसमें उन्होंने कंगना रणौत की हर बात का जवाब दिया है। उनके लेख का शीर्षक है 'दूसरे गाल बढ़ाने के लिए गांधी से नफरत करने वालों की तुलना में अधिक साहस की आवश्यकता होती है।'
Tusshar Gandhi befitting reply to kangana ranaut he says Even raising the other cheek for a slap is an act of courage not everyone can do it
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, ‘जो लोग यह आरोप लगाते हैं कि गांधीवादी सिर्फ दूसरा गाल घुमाते हैं और इसलिए कायर हैं, वे इतने बहादुर होने के लिए आवश्यक साहस को नहीं समझ सकते हैं। वे इस तरह की वीरता को समझने में असमर्थ हैं।’
 
Tusshar Gandhi befitting reply to kangana ranaut he says Even raising the other cheek for a slap is an act of courage not everyone can do it
महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी - फोटो : एएनआई
इसके आगे तुषार गांधी ने कहा, ‘दूसरा गाल बढ़ाना कायरता का कार्य नहीं है। इसमें बहुत साहस लगता है। उस समय के भारतीयों ने इसे बहुतायत में प्रदर्शित किया। वे सभी नायक थे। कायर वो लोग थे जो अपने आकाओं के कोट पर लटके हुए थे। जिन्होंने व्यक्तिगत लाभ के लिए ताज पर दया और क्षमादान की याचना करने से पहले एक पलक नहीं झपकाई।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Tusshar Gandhi befitting reply to kangana ranaut he says Even raising the other cheek for a slap is an act of courage not everyone can do it
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

तुषार गानी ने कंगना के भीख वाले बयान का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बापू भिखारी कहलाने का स्वागत करेंगे। अपने राष्ट्र और उसके लोगों के लिए, उन्होंने भीख मांगने में कोई आपत्ति नहीं की। उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा "अर्ध-नग्न फकीर" के रूप में बर्खास्त किए जाने की सराहना की और आखिर में ब्रिटिश क्राउन ने आत्मसमर्पण कर दिया। वह फकीर थे। झूठ कितना भी जोरदार हो और सच्चाई की आवाज कितनी भी धुंधली क्यों न हो, सच्चाई कायम रहती है। कुछ झूठों को इन दिनों जवाब दिया जाना है।’

विज्ञापन
Tusshar Gandhi befitting reply to kangana ranaut he says Even raising the other cheek for a slap is an act of courage not everyone can do it
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा था कि 1947 में स्वतंत्रता भीख थी और भारत ने 2014 में अपनी स्वतंत्रता हासिल की। तुषार गांधी ने कंगना की इस बात का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘यह हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान का अपमान है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed