फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों के साथ खेत जोत रहे किसान को सोनू सूद ने दिया अनमोल तोहफा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Sun, 26 Jul 2020 08:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Andhra Pradesh
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद गरीबों और जरूरमंदो के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। बीते कुछ महीनों में लोगों को उनके घर पहुंचाने से लेकर जरूरत का सामान मुहैया करवाने तक, सोनू सूद हर तरीके से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब उन्होंने एक किसान परिवार को अनमोल तोहफा देकर मदद की है। 

Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Andhra Pradesh
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक किसान अपनी दो बेटियों के साथ खेत जोत रहा था। पैसों की कमी के चलते उसकी बेटियां बैल की जगह काम कर रही हैं। लड़कियों की मेहनत को देखकर किसी का भी दिल पिघल सकता था। इस वीडियो को साझा करते हुए एक शख्स ने इस गरीब किसान के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई था। 

Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Andhra Pradesh
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद ने शख्स की गुहार को ध्यान में रखते हुए ट्विटर पर कहा था, 'कल सुबह से दो बैल इसके खेत जोतेंगे। किसान हमारे देश का गौरव है। इन बच्चियों को पढ़ने दें।' जिसके बाद अब सोनू सूद ने किसान परिवार को मदद के तौर पर बैल न देकर नया ट्रैक्टर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की इस बात की जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Andhra Pradesh
बेटियों के साथ खेत जोतता किसान - फोटो : सोशल मीडिया

एंजेसी के अनुसार वायरल वीडियो में दो लड़कियों को अपने कंधे पर हल रखकर खेत जोतता हुआ देखकर आंध्र प्रदेश के इस किसान परिवार को अभिनेता सोनू सूद ने ट्रैक्टर मुहैया करवाया है। याद दिला दें कि इससे पहले सोनू सूद माउंटेनमैन के नाम से मशहूर दशरथ मांझी के परिवार की मदद करने के लिए आगे आए थे। 
 

विज्ञापन
Actor Sonu Sood provides a tractor to the two girls who were seen in a viral video ploughing a farm in Andhra Pradesh
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ट्विटर पर एक फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए एक न्यूज पेपर की कटिंग के साथ दशरथ मांझी के परिवार की बुरी हालत के बारे में बताया और मदद करने की गुहार लगाई थी। इस ट्वीट को देखने के बाद सोनू ने भी जवाब देते हुए कहा, 'आज से तंगी खत्म। आज ही हो जाएगा भाई।' सोनू के इस ट्वीट हर किसी ने तारीफ की।

पढ़ें: जल्द शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं पूनम पांडे, जानिए कौन है उनका मंगेतर

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed