फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस पर साधा निशाना, स्क्रीन अवॉर्ड्स पर हुए सनसनीखेज खुलासे, मनोरंजन जगत की 10 फटाफट खबरें

Sun, 26 Jul 2020 08:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 26 Jul 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
26 July 2020 Sunday Top 10 Bollywood Entertainment News in Hindi Sushant Kangana Ranaut Bruce Lee Amitabh Rahman Shekhar Karan
26 July 2020: मनोरंजन की 10 फटाफट खबरें - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत अपने आप में एक अलग दुनिया है। हर दिन यहां कुछ न कुछ होता ही रहता है।  हर समय की खबरें पढ़ना लोगों के लिए कठिन होता है। ऐसे में हम इस पैकेज के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि आज दिनभर बॉलीवुड के गलियारों में क्या खिचड़ी पकी है। जैसे सुशांत के केस में अब करण जौहर से भी पूछताछ हो सकती है तो वहीं स्क्रीन अवॉर्ड्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

26 July 2020 Sunday Top 10 Bollywood Entertainment News in Hindi Sushant Kangana Ranaut Bruce Lee Amitabh Rahman Shekhar Karan
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। अमिताभ, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। याद दिला दें कि ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब अमिताभ बच्चन किसी खतरे का सामना कर रहे हैं। 38 साल पहले भी उन्हें खतरनाक परेशानी का सामना करना पड़ा था। कहा जाता है कि उनकी सलमाती की कामना करने के लिए जया बच्चन डॉन वरदा राजन के मंदिर तक पहुंच गई थीं। 

38 साल पहले इस जानलेवा घटना से गुजरे थे अमिताभ बच्चन, उनकी सलमाती के लिए जया बच्चन पहुंच गई थीं मशहूर डॉन के मंदिर

26 July 2020 Sunday Top 10 Bollywood Entertainment News in Hindi Sushant Kangana Ranaut Bruce Lee Amitabh Rahman Shekhar Karan
कंगना रनौत और करण जौहर - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक वक्त गुजर गया है। इस मामले में मुंबई पुलिस अभी तक कई लोगों का बयान ले चुकी है और अभी भी कई लोग कतार में हैं। ऐसे में हाल ही में महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस ने करण जौहर के मैनेजर को कह दिया है कि जरूरत पड़ने पर करण जौहर को भी मौजूद होना पड़ेगा। ऐसे में कंगना रनौत इस बात से भड़क गईं।

कंगना रनौत ने साधा मुंबई पुलिस पर निशाना, कहा- 'सुशांत हत्याकांड का मजाक बनाना बंद करो'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
26 July 2020 Sunday Top 10 Bollywood Entertainment News in Hindi Sushant Kangana Ranaut Bruce Lee Amitabh Rahman Shekhar Karan
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में इन दिनों भाई- भतीजावाद पर चर्चा जोरों पर है। कई सितारे सोशल मीडिया के जरिए इस मुद्दे पर अपनी राय और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार ए आर रहमान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देश में चल रही भाई- भतीजावाद की बहस के बीच कहा है कि खोया पैसा और प्रसिद्ध वापस आ सकती है, लेकिन खोया समय कभी वापस नहीं आता है। इसलिए हमेशा चीजों से आगे बढ़ते रहना चाहिए। उनकी इस बात का कई फिल्मी सितारे सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं बता दें कि ए आर रहमान ने ये बात, शेखर कपूर के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कही है।


शेखर कपूर ने बताई ए आर रहमान को उनकी 'प्रॉब्लम', जवाब मिला- 'खोया वक्त कभी वापस नहीं आता'
 
विज्ञापन
26 July 2020 Sunday Top 10 Bollywood Entertainment News in Hindi Sushant Kangana Ranaut Bruce Lee Amitabh Rahman Shekhar Karan
सुशांत सिंह राजपूत और अपूर्व मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। ऐसे में मुंबई पुलिस अभी तक करीब 37 लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है। इसके बाद अब बारी आई है धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता की। अपूर्व मेहता से मुंबई पुलिस दिवंगत अभिनेता सुशांत के केस में पूछताछ करेगी।

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ को मुंबई पुलिस ने किया तलब, सुशांत सिंह राजपूत के केस में होगी पूछताछ
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed