फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द शादी के बंधन में बंधने वालीं हैं पूनम पांडे, जानिए कौन है उनका मंगेतर

Sun, 26 Jul 2020 07:20 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 26 Jul 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Poonam Pandey getting engaged with boyfriend Sam Bombay
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अपने बोल्ड वीडियोज और तस्वीरों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे ने सगाई कर ली है। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे के साथ सगाई की है। इस बात की जानकारी खुद सैम ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सैम ने अपनी सगाई की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

Poonam Pandey getting engaged with boyfriend Sam Bombay
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सैम ने होने वाली पत्नी पूनम पांडे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इन दोनों की यह सेल्फी तस्वीर है। इस तस्वीर में सैम और पूनम पांडे अपने हाथों में सगाई की अंगूठियां दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सैम ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार हमने यह कर लिया।'

Poonam Pandey getting engaged with boyfriend Sam Bombay
सैम बॉम्बे, पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सैम बॉम्बे और पूनम पांडे की सगाई की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन दोनों के कई फैंस उनकी तस्वीर को पसंद कर रहे हैं और साथ ही साथ कमेंट के जरिए सगाई की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। जिसकी वजह से वह बहुत बार विवादों में भी आ चुकी हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

We finally did it!

A post shared by Sam Bombay (@sambombay) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Poonam Pandey getting engaged with boyfriend Sam Bombay
पूनम पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

पूनम पांडे मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म नशा से की थी। इस फिल्म का निर्देशन अमित सक्सेना ने किया था। इसके बाद वह तेलुगू फिल्म मालिनी एंड कंपनी, हिंदी फिल्म आ गया हीरो और द जर्नी ऑफ कर्मा में नजर आईं थीं। वहीं बीते दिनों सैम बॉम्बे और पूनम पांडे लॉकडाउन का नियम तोड़ने की वजह से चर्चा में थे। 

विज्ञापन
Poonam Pandey getting engaged with boyfriend Sam Bombay
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरें आईं थीं कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को गिरफ्तार किया है। लॉकडाउन में बाहर निकलने की मनाही के बावजूद वह सैम के संग कार से घूमने निकली थीं। हालांकि पूनम पांडे ने अगले दिन ऐसी हुई किसी भी घटना को खारिज कर दिया था।

पढ़ें: 38 साल पहले इस जानलेवा घटना से गुजरे थे अमिताभ बच्चन, उनकी सलमाती के लिए जया बच्चन पहुंच गई थीं मशहूर डॉन के मंदिर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed