{"_id":"5e7f3a038ebc3e773e231b90","slug":"actor-utpal-dutt-here-know-about-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस अभिनेता को जेल भेजना कांग्रेस को पड़ा था भारी, चुनाव में हुई थी करारी हार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस अभिनेता को जेल भेजना कांग्रेस को पड़ा था भारी, चुनाव में हुई थी करारी हार
फिल्म 'गोलमाल' में अभिनेता उत्पल दत्त को देखते ही आज भी हंसी छूट पड़ती है। अभिनेता होने के साथ-साथ उत्पल दत्त राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे। इसकी झलक उनकी फिल्मों में भी दिखाई देती है। 29 मार्च 1929 को जन्मे उत्पल दत्त के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 6
उत्पल दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
उत्पल दत्त का जन्म बांग्लादेश के बारिसल जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई शिलांग से की। जहां से आगे की पढ़ाई के लिए उनके पिता गिरिजा रंजन दत्त ने कोलकाता भेज दिया। उत्पल दत्त ने अंग्रेजी साहित्य से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान थियेटर की तरफ होने लगा।
3 of 6
उत्पल दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
1940 में उत्पल दत्त अंग्रेजी थिएटर से जुड़े और अभिनय की शुरुआत की हालांकि उन्होंने अंग्रेजी के साथ ही बंगाली नाटकों में भी काम करना शुरू किया। नाटकों के निर्देशन और लेखन का काम भी उन्होंने किया। उनके कई नाटक में बंगाल की राजनीति दिखी जिसकी वजह से विवाद भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उत्पल दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
उत्पल दत्त के नाटक जनता को तो पसंद आते थे लेकिन सरकारें उनसे नाराज रहती थीं। वो एक बड़े मार्क्सवादी क्रांतिकारी थे। उनके लिखे और निर्देशित कई बांग्ला नाटक विवादों में घिरे, इन्हीं में एक नाटक था 1963 में आया 'कल्लोल'। इसमें नौसैनिकों की बगावत की कहानी को दिखाया गया और तब की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया था।
विज्ञापन
5 of 6
उत्पल दत्त
- फोटो : फाइल फोटो
बंगाल में कांग्रेस सरकार ने नाराज होकर 1965 में उत्पल दत्त को कई महीनों के लिए जेल में डाल दिया था। 1967 में जब बंगाल विधानसभा के चुनाव हुए तो कांग्रेस सरकार को हार का सामना करना पड़ा। राज्य में पहली बार वाम दलों की गठबंधन की सरकार बनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।