फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं पर लगा प्यार में बेवफाई करने का आरोप, लोगों ने दिया धोखेबाज का टैग

Fri, 18 Aug 2023 05:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 18 Aug 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
actors who cheated their partner ranbir kapoor govinda pulkit samrat aditya pancholi sanjay dutt akshay kumar
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। अक्सर वह सितारे अपनी लव लाइफ को लेकर खासकर चर्चा में बने रहते हैं। इन अभिनेताओं का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ता है। ऐसे में वह लंबे समय तक एक रिश्ते में बंधे रहते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ ऐसे अभिनेता भी हैं, जो रिलेशनशिप में रहे, लेकिन उन्होंने अपने ही पार्टनर के को धोखा भी दिया। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के सितारों के बारे में, जिनके ऊपर अपने पार्टनर के साथ बेवफाई करने के आरोप लग चुके हैं।

actors who cheated their partner ranbir kapoor govinda pulkit samrat aditya pancholi sanjay dutt akshay kumar
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का। अक्षय कुमार का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है। अक्षय ने राजेश खन्ना की बेटी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना के साथ शादी रचाई है, जिनके साथ वह आज खुशी-खुशी जिंदगी गुजर रहे हैं, लेकिन शादी से पहले उन्होंने शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को भी डेट किया था। कहा जाता है कि रवीना टंडन के साथ अक्षय कुमार लंबे समय तक रिश्ते में थे। दोनों ने सगाई तक कर ली थी, लेकिन शादी तक बात पहुंचती, उससे पहले ही दोनों के बीच दूरियां आ गईं। अक्षय पर रवीना को धोखा देने का आरोप लगा। वहीं, अक्षय ने फिर शिल्पा शेट्टी को डेट किया, लेकिन अभिनेता पर शिल्पा को भी धोखा करने का आरोप लगा।

actors who cheated their partner ranbir kapoor govinda pulkit samrat aditya pancholi sanjay dutt akshay kumar
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का। अभिनेता के कई रिलेशनशिप रह चुके हैं, जिसके चलते उन्हें प्लेबॉय का टैग भी मिल चुका है। रणबीर कपूर कई अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, लेकिन लंबे समय तक उन्होंने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट किया था, लेकिन अभिनेता पर दोनों ही अभिनेत्री के साथ बेवफाई करने का आरोप लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
actors who cheated their partner ranbir kapoor govinda pulkit samrat aditya pancholi sanjay dutt akshay kumar
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
संजय दत्त का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। संजय दत्त का बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है। अभिनेता का बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ भी लंबे वक्त तक अफेयर रहा था। हालांकि, किसी कारण वश दोनों अलग हो गए थे। वहीं, संजय दत्त ने शादी के बाद भी कई लड़कियों के साथ अफेयर रखे थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी ऋचा को धोखा दिया था।

विज्ञापन
actors who cheated their partner ranbir kapoor govinda pulkit samrat aditya pancholi sanjay dutt akshay kumar
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा
गोविंदा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गोविंदा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। गोविंदा की शादी सुनीता आहूजा संग हुई है और यह उनकी लव मैरिज थी। हालांकि, इसके बाद भी एक्टर का बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों संग नाम जुड़ा था और अफेयर की खबरों ने भी खूब हवा दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed