{"_id":"598ac7014f1c1b57138b46e0","slug":"actress-anjala-zaveri-of-pyaar-kiya-to-darna-kya-married-tarun-arora-of-jab-we-met","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विनोद खन्ना की खोज थी ये हीरोइन, फिल्में छोड़ कर ली थी करीना के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विनोद खन्ना की खोज थी ये हीरोइन, फिल्में छोड़ कर ली थी करीना के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
अंजला जावेरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हीरोइन की तस्वीर देख कुछ याद आया आपको ? इस हीरोइन को आपने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में देखा होगा। इस फिल्म में सलमान खान और काजोल लीड रोल में थे, जबकि ये हीरोइन काजोल की दोस्त बनी थी। इस हीरोइन का नाम है अंजला जावेरी।
अंजला जावेरी
अंजला जावेरी की ये एकमात्र हिट फिल्म थी, हालांकि इससे पहले वो एक हिंदी फिल्म में काम कर चुकीं थीं। वो एक्टर विनोद खन्ना की खोज थीं। विनोद खन्ना ने उन्हें फिल्म 'हिमालय पुत्र' के जरिए बॉलीवुड में लॉन्च किया। इस फिल्म के जरिए विनोद खन्ना ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। हालांकि वो बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं और इंडस्ट्री छोड़ दी। क्या आप जानते हैं कि आज अंजला कहां और क्या कर रही हैं ?
पढ़ें- कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
पढ़ें- कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
अंजला जावेरी
बॉलीवुड छोड़ने के बाद अंजला जावेरी ने कुछ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया और इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। उन्होंने मॉडल और एक्टर तरुण अरोड़ा से शादी की। तरुण अरोड़ा वही हैं जिन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना के ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले किया था। आज अंजला जावेरी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।
पढ़ें- दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी राजेश खन्ना की ये 'हीरोइन', सौतेले पिता ने कर दी थी हत्या
पढ़ें- दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी राजेश खन्ना की ये 'हीरोइन', सौतेले पिता ने कर दी थी हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजला जावेरी
बेशक हिंदी फिल्मों में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया लेकिन साउथ में वो जाना-माना नाम हैं।
विज्ञापन
अंजला जावेरी
साउथ में अंजला जावेरी ने तमिल से लेकर तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया है और सभी लगभग हिट ही रही हैं। लोकप्रियता के मामले में वो साउथ की बाकी हीरोइनों से ज्यादा पीछे नहीं हैं।