फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, ट्रोल होने पर दिया था यूजर्स को करारा जवाब

Sun, 21 May 2023 05:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 May 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Actress answers trolls after trolling for bold scenes radhika apte Nandana Sen Swara Bhasker Rajshri Deshpande
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी दमदार अदाकारी के साथ साथ बोल्डनेस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। वह फिल्मों में एक से एक बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देकर तहलका मचा देती हैं। वहीं उन अभिनेत्रियों को बोल्ड सीन्स देने को लेकर अक्सर कई बार ट्रोल भी किया जाता है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं, जो बोल्ड सीन्स देने से कतराती नहीं हैं और न ही ट्रोलिंग से डरती हैं, बल्कि वह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब तक दे चुकी हैं। चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में, जो बोल्ड सीन्स के लिए ट्रोल करने वाले लोगों को करारा जवाब दे चुकी हैं।

Actress answers trolls after trolling for bold scenes radhika apte Nandana Sen Swara Bhasker Rajshri Deshpande
राजश्री देशपांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजश्री देशपांडे
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेत्री राजश्री देशपांडे का। वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स' में अभिनेत्री के काफी बोल्ड सीन्स थे, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि उस सीन को निभाते वक्त मैं सुभद्रा गायतोंडे थी और मैं अपने पति गणेश गायतोंडे के साथ थी। मुझे न तो उस सीन को करते वक्त शर्म आई और न ही अभी कोई पछतावा हो रहा है। बुरा बस यह लग रहा है कि लोग मेरी एक्टिंग को सरहाने की जगह मुझे पॉर्न स्टार बोल रहे हैं। यहां तक की मेरे अपने जानने वाले भी मुझे ऐसा ही समझ रहे हैं।

Actress answers trolls after trolling for bold scenes radhika apte Nandana Sen Swara Bhasker Rajshri Deshpande
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका आप्टे
इस लिस्ट में अगला नाम आता है हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस राधिका आप्टे का। राधिका कई बार हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स फिल्मा चुकी हैं। राधिका ने फिल्म 'पार्च्ड' में कई बोल्ड सीन्स दिए, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था। ट्रोलिंग पर राधिका ने यूजर्स का करारा जवाब देते हुए कहा था कि मुझे बोल्ड सीन करने में कोई परेशानी नहीं है, बशर्ते फिल्म में उन्हें अच्छे से दिखाया जाए। मैं एक कलाकार हूं और एक कलाकार को अपने शरीर को लेकर शर्म क्यों आएगी। मैं इसी के माध्यम से ही तो लोगों तक पहुंच रही हूं। कलाकार को एक्टिंग करने में कैसी शर्म।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress answers trolls after trolling for bold scenes radhika apte Nandana Sen Swara Bhasker Rajshri Deshpande
स्वरा भास्कर - फोटो : social media

स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा के मास्टरबेशन सीन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। इस पर स्वरा ने लोगों को जवाब देते हुए कहा था कि मुझे पता था कि लोग मेरी आलोचना करेंगे। इस दृश्य से लोगों को धक्का लगेगा । कुछ इसे शर्मनाक कहेंगे। मैं कुछ मामलों में काफी उदार विचार रखती हूं। राजनीतिक मामलों पर अपने विचार रखती हूं, इसलिए लोग मुझ पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, लेकिन इस फिल्म में इसके अलावा और भी बहुत कुछ है।

विज्ञापन
Actress answers trolls after trolling for bold scenes radhika apte Nandana Sen Swara Bhasker Rajshri Deshpande
नंदना सेन - फोटो : Social media

नंदना सेन
अभिनेत्री नंदना सेन भी उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो बोल्ड सीन्स के लिए ट्रोल होने पर यूजर्स को करारा जवाब दे चुकी हैं। फिल्म 'रंगरसिया' में उन्होंने भी काफी बोल्ड सीन्स दिए थे। फिल्म के रिलीज होने पर काफी विवाद हुआ और उन्हें ट्रोल किया गया था। एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि उनका बोल्ड सीन फिल्म ‘पीके’ में आमिर खान के बोल्ड सीन से ज्यादा चर्चा में है तो नंदना को गुस्सा आ गया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि यह हिपोक्रेसी है। हमारे समाज में महिलाओं और पुरुषों को लेकर मापदंड अलग-अलग हैं, जो चीजें महिलाओं के लिए गलत है, वही पुरुषों के लिए मान्य है। इन सड़े गले नियमों को समाज से उखाड़ फेंकने का यही समय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed