फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sa Re Gama Pa: 'सा रे गामा पा' के सेट पर आयशा जुल्का और मधु ने याद किए पुराने दिन, सलमान खान को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 07 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Actress Ayesha Jhulka and Madhu shares some interesting facts about salman khan on the sets of sa re gama pa show
आयशा जुल्का, सलमान खान - फोटो : social media
90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा जुल्का  हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गामा पा' में अभिनेत्री मधु के साथ पहुंचीं। इस शो में उन्होंने बातचीत के दौरान सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जिसमें सलमान डांस करने से मना कर देते हैं।


 
Actress Ayesha Jhulka and Madhu shares some interesting facts about salman khan on the sets of sa re gama pa show
आयशा जुल्का - फोटो : social media
सा रे गा मा पा के होस्ट आदित्य नारायण ने आयशा से एक मजेदार सवाल पूछा था। उन्होंने अभिनेत्री को सलमान, अजय देवगन, मिथुन चक्रवर्ती, आमिर खान और अक्षय कुमार में से किसी एक को सबसे खराब डांसर की श्रेणी में रखने के लिए कहा। इसपर आयशा ने जवाब देते हुए कहा,"मैंने अपनी डेब्यू हिंदी फिल्म कुर्बान में सलमान खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में जय बोराडे हमारे कोरियोग्राफर थे। सलमान अक्सर जय से कहते थे कि आयशा डांस करेंगी और मैं बैकग्राउंड में चलता हुआ आउंगा। मैं डांस नहीं करूंगा। वह बहुत ध्यान से स्टेप्स को करते थे। मैं उन्हें आज जब भी डांस करता देखती हूं तो मैं हैरान रह जाती हूं कि क्या यह वही सलमान हैं।" 

 
Actress Ayesha Jhulka and Madhu shares some interesting facts about salman khan on the sets of sa re gama pa show
आयशा जुल्का - फोटो : instagram/ayesha.jhulka
आदित्य ने दोनों अभिनेत्रियों से जब इन पांचों अभिनेताओं में से सबसे सुंदर को चुनने के लिए कहा, तब आयशा ने सलमान खान का नाम लिया। तो वहीं मधु ने अजय देवगन को सबसे सुंदर बताया। इस शो में आयशा शो के होस्ट आदित्य नारायण के साथ अपने मशहूर गाने 'पहला नशा' पर डांस भी करती नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayesha Julka (@ayesha.jhulka)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Ayesha Jhulka and Madhu shares some interesting facts about salman khan on the sets of sa re gama pa show
आयशा जुल्का, मधु - फोटो : social media
इस एपिसोड में अभिनेत्रियों ने काफी मस्ती की। आयशा ने शो के कंटेस्टेंट शरद शर्मा को उनके द्वारा शो में की गई कॉमेडी के लिए चिढ़ाते हुए एक पत्र भी पढ़ा। इसके बाद मधु अपनी पहली फिल्म की यादों में खो गई और उन्होंने फूल और कांटे से अजय देवगन के प्रसिद्ध बाइक स्टंट के बारे खूब मजेदार खुलासे किए। 

 
विज्ञापन
Actress Ayesha Jhulka and Madhu shares some interesting facts about salman khan on the sets of sa re gama pa show
मधु
एक कंटेस्टेंट अन्नया ने मधु का लोकप्रिय गाना 'रुक्मिणी रुक्मिणी' गाया। मधु को इस गाने को सुनकर ऐसा लगा कि उनकी आत्मा जागृत हो गई हो । वह इस परफॉर्मेंस से काफी खुश थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed