सब्सक्राइब करें

Bollywood: आइटम गर्ल बनकर मशहूर हुईं ये अभिनेत्रियां, स्टारडम हासिल होते ही इंडस्ट्री को कहा अलविदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Sep 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Actress became famous by becoming Item girl then leave Industry Natasa Stankovic Nigaar Khan claudia
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी फिल्म की सफलता केवल कलाकारों के दमदार अभिनय पर ही नहीं टिका होता है बल्कि फिल्म के गाने भी उतने ही महत्वपूर्ण होते हैं। कई बार दर्शकों के बीच फिल्में तो नहीं चलती हैं, लेकिन उन फिल्मों के गाने लोगों की जुबां पर चढ़ जाते हैं। तो साथ ही इनमें अभिनेत्री द्वारा हॉटनेस से लेकर कालित अदाओं तक सब कुछ परोसा जाता है जिस वजह से आइटम सॉन्ग रिलीज होते ही छा जाते हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जो आज आइटम सॉन्ग करके ही छा गई हैं, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आइटम गर्ल बनकर खूब शोहरत कमाई, लेकिन बाद में इंडस्ट्री को अलविदा भी कह दिया था।

 
Trending Videos
Actress became famous by becoming Item girl then leave Industry Natasa Stankovic Nigaar Khan claudia
निगार खान - फोटो : सोशल मीडिया
निगार खान

बॉलीवुड अभिनेत्री निगार खान अपने जबर्दस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। निगार ने बॉलीवुड में कई हिट सॉन्ग्स दिए हैं। इसके अलावा निगार नॉर्वे की मशहूर मॉडल हैं। अभिनेत्री को बॉलीवुड में पॉपुलर आइटम सॉन्ग 'चढ़ती जवानी' के रीमिक्स से लोकप्रियता हासिल हुई थी। हालांकि, बाद में निगार ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress became famous by becoming Item girl then leave Industry Natasa Stankovic Nigaar Khan claudia
नताशा स्टेनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक

सर्बिया की टॉप मॉडल नताशा स्टैनकोविक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। नताशा ने इंडस्ट्री में कदम तो 2013 में ही रख लिया था, लेकिन अभिनेत्री को सफलता प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ का आइटम सॉन्ग ‘अइयो जी’ से मिली थी। इसके बाद नताशा को कई रिएलिटी शोज में भी देखा गया। हालांकि, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी करने के बाद अभिनेत्री ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।

Actress became famous by becoming Item girl then leave Industry Natasa Stankovic Nigaar Khan claudia
क्लाउडिया - फोटो : सोशल मीडिया
क्लाउडिया

क्लाउडिया इंडस्ट्री की टॉप डांसर्स की लिस्ट में शामिल रही हैं। क्लाउडिया को डांस मूव्स फैंस को अपना दीवाना बना देती हैं। क्लाउडिया अक्षय कुमार के साथ फिल्म '786' के आइटम सॉन्ग ‘बलमा’ में नजर आई थीं। यह गाना फैंस के बीच भी काफी वायरल हुआ था। हालांकि, इसके बाद क्लाउडिया इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

विज्ञापन
Actress became famous by becoming Item girl then leave Industry Natasa Stankovic Nigaar Khan claudia
मेघना नायडू - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना नायडू

अभिनेत्री मेघना नायडू बॉलीवुड के पॉपुलर सॉन्ग कलियों का चमन में नजर आई थीं। मेघना का यह गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। मेघना फिल्म ‘हदिया’ में नजर आई थीं। हालांकि, आज के समय में वह फिल्मी दुनिया से दूर अपनी निजी जिंदगी में काफी व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed