{"_id":"621d93ce1efb45489119c24f","slug":"actress-bhagya-shree-started-crying-on-stage-in-star-plus-reality-show-smart-jodi-recalls-family-objection-to-her-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smart Jodi: स्टेज पर रोने लगीं अभिनेत्री भाग्यश्री, कहा-'मैंने भागकर शादी नहीं की'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Smart Jodi: स्टेज पर रोने लगीं अभिनेत्री भाग्यश्री, कहा-'मैंने भागकर शादी नहीं की'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भाग्यश्री
- फोटो : insta-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टार प्लस अपना एक नया रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी लेकर हाजिर हो चुका है। इस शो में को 27 फरवरी को ऑन एयर किया गया था। स्टार प्लस के इस नए रियलिटी शो में अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियों ने एक साथ हिस्सा लिया है। शो में न्यूली मैरिड कपल अंकिता लोखंडे जैन से लेकर 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री भी अपने पति हिमालय दासानी संग पार्टिसिपेट किया है। शो के दौरान स्मार्ट जोड़ी के स्टेज पर भाग्यश्री और उनके पति के शादी के कुछ पलों को रिक्रिएट किया गया। इस दौरान अपनी शादी में आए मुश्किल वक्त को याद करते हुए भाग्यश्री बेहद ही भावुक हो गईं।
2 of 4
भाग्यश्री पति हिमालय दासानी
- फोटो : insta
भाग्य श्री ने शो के दौरान बताया कि ''मेरे लिए शादी में कोई नहीं था, सिवाय इनके (हिमालय दासानी)। जब मैंने मम्मी पापा से कहा की मैं शादी करना चाहती हूं इनसे (हिमालय दासानी), वो नहीं माने। इसके आगे उन्होंने कहा, ''मां बाप के अपने बच्चों के लिए बहुत सपने होते हैं, लेकिन बच्चों के अपने सपने भी होते हैं और कभी कभी, उनके सपने उन्हें जीने देना चाइए। क्योंकि आखिर में, उनकी जिंदगी है, उन्हें ही जीना है। इस दौरान भाग्य श्री का गला रुंध आया और वह बात करते करते रोने लगीं। इस दौरान अन्य कंटेस्टेंट भी भावुक नजर आए।
3 of 4
स्मार्ट जोड़ी शो स्टार प्लस में भाग्यश्री पति हिमालय दासानी
- फोटो : insta-starplus
कहा-मैंने भागकर शादी नहीं की-
इस दौरान बात करते हुए भाग्यश्री ने आगे कहा, जब लोग और मीडिया कहते हैं कि मैंने भाग कर शादी की तो बहुत गुस्सा आता है, क्योंकि मैंने भागकर शादी नहीं की। शो में भाग्यश्री और हिमालय ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली, और इस दौरान बात करते हुए उन्होंने पूरे समय अपने पति का हाथ थामे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भाग्यश्री पति हिमालय दासानी
- फोटो : insta
डेढ़ साल तक रहीं थी पति से अलग-
आपको बता दें की भाग्यश्री और हिमालय ने साल 1990 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटा अभिमन्यु और बेटी अवंतिका। अभी साल 2020 में, भाग्यश्री ने यह खुलासा भी किया था कि वह और हिमालय अपनी 32 साल की लंबी शादी के दौरान एक साल से अधिक समय तक अलग रहे थे। उन्होंने कहा, 'हां, हिमालय जी मेरा पहला प्यार थे और हां, मैंने उनसे शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।