सब्सक्राइब करें

Adipurush: अब इस साल रिलीज नहीं होगी फिल्म 'आदिपुरुष', महाशिवरात्रि पर निकला मकर संक्रांति का मुहूर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
Adipurush new release date prabhas  film will be released on 12 January 2023 Kriti Sanon informed by sharing the post
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों के रिलीज का सिलसिला जारी है। कोरोना के मामले थमने के बाद पहले से अटकी हुई फिल्मों की नई रिलीज डेट सामने आना शुरू हो गई हैं और अब आखिरकार इसी क्रम में साउथ अभिनेता प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष के रिलीज डेट के लिए भी फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री कृति सेनन भी नजर आने वाली हैं।

Trending Videos
Adipurush new release date prabhas  film will be released on 12 January 2023 Kriti Sanon informed by sharing the post
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आदिपुरुष का एक पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म को 12 जनवरी 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा। अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 12 जनवरी 2023 को 3डी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'आदिपुरुष'!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush new release date prabhas  film will be released on 12 January 2023 Kriti Sanon informed by sharing the post
आदिपुरुष - फोटो : आदिपुरुष

अगर 'आदिपुरुष' की कहानी की बात करें तो यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान श्री राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे तो वहीं बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लंकापति नरेश रावण का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष में एक्ट्रेस कृति सेनन भी पहली बार पौराणिक किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन ओम राउत द्वारा किया जा रहा है।

Adipurush new release date prabhas  film will be released on 12 January 2023 Kriti Sanon informed by sharing the post
आदिपुरुष रिलीज डेट - फोटो : insta

फिल्म 'आदिपुरुष' का निर्माण भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज द्वारा किया गया है। यह फिल्म प्रभास की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ऐसे में दर्शकों को अभी इस फिल्म के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed