{"_id":"5fdabac401392f50f805135c","slug":"actress-bhumi-pednekar-partners-with-global-citizen-initiative-count-us-in-as-climate-champion-in-india-by-united-nations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जलवायु परिवर्तन पर लगातार काम कर रहीं भूमि पेडनेकर को मिला वैश्विक सम्मान, अब बनेंगीं इस पहल का हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जलवायु परिवर्तन पर लगातार काम कर रहीं भूमि पेडनेकर को मिला वैश्विक सम्मान, अब बनेंगीं इस पहल का हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी लीक से हटकर भूमिकाओं के चलते लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को एक बड़ा वैश्विक सम्मान हासिल हुआ है। भूमि के जलवायु परिवर्तन की दिशा में लोगों को लगातार जागरूक करते रहने के प्रयासों को वैश्विक पहचान मिली है और इन्हें अब संयुक्त राष्ट्र की पूर्व जलवायु प्रमुख क्रिस्टियाना फिगरर्स की अगुआई में चलने वाली पहल का हिस्सा बनाया गया है।
2 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘काउंट अस इन’ नामक इस वैश्विक नागरिक पहल की शुरूआत दुनिया के तमाम उन संगठनों ने मिलकर ही है जो अलग अलग देशों में जलवायु परिवर्तन के कारकों, कारणों और इसके निदानों पर लगातार काम कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की पूर्व जलवायु प्रमुख क्रिस्टीयाना फिगरर्स इसमें एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। इस संगठन ने भूमि को अपना प्रतिनिधि बनाया है।
3 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जलवायु परिवर्तन मुद्दे पर लगातार काम कर रहे इस संगठन ‘काउंट अस इन’ के साथ जुड़कर भूमि भारतीयों को अपना कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए शिक्षित एवं प्रेरित करने के लिए काम करेंगी। भूमि का अपना संगठन ‘क्लाइमेट वारियर’ भी इस मुहिम से जुड़ रहा है। इस बारे में बात करने पर भूमि कहती हैं, “पर्यावरण को संरक्षित करना मेरी जिंदगी का मिशन बन चुका है और मैं जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पैदा करने के लिए ‘काउंट अस इन’ के साथ भागीदारी करके प्रसन्न हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : file photo
भूमि कहती हैं, “मैं इस मुद्दे पर क्रस्टियाना के साथ अपने देश में काम करने की उत्सुक हूं। मेरा मानना है कि भारत के युवाओं के लिए इस नाजुक मसले को लेकर खड़ा होना और आगे कदम बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है। हम सबको हाथ मिला कर चलना होगा और अपनी धरती की रक्षा करने की दिशा में लगातार काम करना होगा, क्योंकि ईमानदारी की बात तो यह है कि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।“
विज्ञापन
5 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘काउंट अस इन’ की योजना के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए भूमि इस बारे में क्रिस्टियाना फिगरर्स की कही बातों का हवाला देते हुए बताती हैं, "विज्ञान ने जो करना जरूरी बताया है, उस पर अमल करने के लिए हमारे पास एक दशक से भी कम का वक्त बचा है, और वह काम है- वर्ष 2030 तक उत्सर्जन को आधा करना।” जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक पेरिस समझौता क्रिस्टियाना फिगरर्स की देखरेख में ही संपन्न हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।