फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inter Caste Marriage: धर्म को ठोकर मार सुना दिल का हाल, स्वरा से पहले ये अभिनेत्रियां भी इश्क में हुईं बेहाल

Wed, 22 Feb 2023 11:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 22 Feb 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
actress brutally trolled for marrying muslim man swara bhaskar kareena richa deepika devoleena
दूसरे धर्म में शादी करने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की बेबाक बाला स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी कर ली है। कुछ ही दिनों पहले स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। स्वरा ने बीते महीने 6 जनवरी को कोर्ट में जाकर अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। अभिनेत्री की शादी के बाद अब इसपर खूब बवाल हो रहा है। कुछ लोग अभिनेत्री को दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्वरा का हाल भी श्रद्धा वॉकर वाला होगा। हालांकि दूसरे धर्म में शादी करने के बाद ट्रोल्स के निशाने पर चढ़ने वाली अकेली स्वरा नहीं हैं। इसके पहले भी कई अभिनेत्रियों ने दूसरे धर्म में शादी की और खूब ट्रोल हुईं।

actress brutally trolled for marrying muslim man swara bhaskar kareena richa deepika devoleena
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर
करीना कपूर को बॉलीवुड की बेबो कहा जाता है। करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। करीना की ये कोर्ट मैरिज थी। सैफ से शादी करने के बाद करीना कपूर को भी लोगों ने जमकर ट्रोल किया था। करीना कपूर की ट्रोलिंग शादी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उनके दोनों बेटों के जन्म पर भी लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। 

इसे भी पढ़ें- Shehzada BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' का बुरा हाल, मंगलवार को फिल्म ने किया इतने करोड़ का बिजनेस

actress brutally trolled for marrying muslim man swara bhaskar kareena richa deepika devoleena
ऋचा चड्ढा, अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋचा चड्ढा
बीते साल ही ऋचा चड्ढा ने अली फजल के साथ शादी रचाई है। ऋचा की शादी को लेकर भी काफी लोग नाराज थे। पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधे। हालांकि कोरोना के कारण इनकी शादी को दो बार टालना पड़ा था। ऋचा चड्ढा को भी अली फजल से शादी करने के बाद काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress brutally trolled for marrying muslim man swara bhaskar kareena richa deepika devoleena
अपने पति के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : Social media

देवोलीना भट्टाचार्जी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिसंबर 2022 में अचानक शादी करके सभी को चौंका दिया था। देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की थी। शादी के बाद देवोलीना को भी लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था। स्वरा की तरह देवोलीना को भी लोगों ने कहा कि तुम्हारा हाल श्रद्धा जैसा होगा। सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने देवोलीना को लेकर और भी कई तरह के कमेंट्स किए थे।

विज्ञापन
actress brutally trolled for marrying muslim man swara bhaskar kareena richa deepika devoleena
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़
टीवी सीरियल एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने भी शोएब इब्राहिम संग शादी कर फैंस को चौंका दिया था। अदाकारा की मुस्लिम धर्म में हुई शादी से उनके फैंस नाराज जरूर थे। इस वक्त अभिनेत्री प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द उनके घर में नन्हे मुन्ने की किलकारी गूंजने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed