फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे फैंस, हेमा-शबाना ने भी किया ये ट्वीट

Tue, 12 Nov 2019 05:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
Actress Hema Malini Tweet on Lata Mangeshkar Health
lata - फोटो : social media
लता मंगेशकर को लेकर खबर आई है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं । रविवार को देर रात 2 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब लता मंगेशकर के लिए ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है । हेमा मालिनी के ट्वीट के मुताबिक लता जी की हालत क्रिटिकल है।
Actress Hema Malini Tweet on Lata Mangeshkar Health
hema malini - फोटो : amar ujala
हेमा मालिनी ने आज सुबह ट्वीट किया और लता जी के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। हेमा मालिनी ने लिखा है- लता मंगेशकर जी के लिए प्रार्थना, जो अस्पताल में भर्ती हैं और खबर है कि उनकी हालत गंभीर है । भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें जिससे वो हमारे बीच बनी रहें। राष्ट्र की भारत रत्न, भारत की कोकिला लता जी के लिए दुआ करती हूं।' 
Actress Hema Malini Tweet on Lata Mangeshkar Health
lata mangeshkar - फोटो : social media
एक वेबसाइट से बात करते हुए लता की बहन ऊषा मंगेशकर ने कहा, 'लता दीदी 90 वर्ष की हो चुकी हैं। अब वह ठीक हैं। डॉक्टर ने हमसे कहा कि अब हम उन्हें घर ले जा सकते हैं। लेकिन हमने उनकी उम्र देखते हुए उन्हें अस्पताल में एक-दो दिन और रखने का फैसला किया है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Hema Malini Tweet on Lata Mangeshkar Health
lata mangeshkar
उन्होंने कहा, 'लता जी को वायरल बुखार और पेट में समस्या थी। आजकल दवाएं और तकनीक अच्छी है, इसलिए यह काम करती है। लेकिन फिर, जैसा कि मैंने कहा कि वह 90 वर्ष की हैं, इसलिए हमने सोचा कि यह बेहतर होगा। घर पर उनका इलाज कराना ठीक नहीं होगा।'
विज्ञापन
Actress Hema Malini Tweet on Lata Mangeshkar Health
lata mangeshkar
लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उनके करियर की बात करें तो वो करीब 1000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं । साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड किए हैं।

तारा सुतारिया को करना पड़ा था बॉडी शेमिंग का सामना, बोलीं- मुझे मोटी तक...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed