{"_id":"583955374f1c1bd14d13ae1c","slug":"actress-nanda-s-family-said-her-will-is-fake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस नंदा की वसीयत को बताया फर्जी, परिवार वाले पहुंचे कोर्ट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस नंदा की वसीयत को बताया फर्जी, परिवार वाले पहुंचे कोर्ट
Sat, 26 Nov 2016 04:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Nov 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नंदा के परिवार वालों ने उनकी वसीयत को फर्जी बताया है। उन लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी संपत्ति की देखरेख के लिए कभी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिजनेस पार्टनर नहीं रखा था। सिर्फ इतना ही नहीं घर वालों का कहना है कि नंदा अपने भाई-बहनों और उनके बच्चों के काफी करीब थीं।
एक्ट्रेस नंदा की वसीयत को बताया फर्जी, परिवार वाले पहुंचे कोर्ट
2 of 5
बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराते हुए उनके परिवार वालों ने यह आरोप लगाया है संपत्ति की देखरेख के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिजनेस पार्टनर को नियुक्त करने का दावा सरासर गलत है क्योंकि नंदा अपने भाई बहनों के बहुत करीब थीं। ऐसी कोई वजह ही नहीं है जिसके चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा हो।
एक्ट्रेस नंदा की वसीयत को बताया फर्जी, परिवार वाले पहुंचे कोर्ट
3 of 5
खबरों के मुताबिक नंदा ने अपनी मौत से तीन साल पहले 2011 में अपनी संपत्ति की देख रेख की जिम्मेदारी चार्टर्ड अकाउंटेंट रजनीकांत और बिजनस पार्टनर नरगिस हिरजी को दी थी। आपको बता दें कि संपत्ति की इस कानूनी लड़ाई में वर्सोवा स्थित एक ट्रीप्लेक्स अपार्टमेंट, चार बंगले, ठाणे जिले में जमीन, ज्वैलरी, चांदी के बर्तन, शेयर, नकद, बैंक में जमा राशि और अन्य संपत्ति शामिल हैं जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्ट्रेस नंदा की वसीयत को बताया फर्जी, परिवार वाले पहुंचे कोर्ट
4 of 5
नंदा के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि शाह और हिरजी ने वसीयत की कॉपी शेयर करने से मना कर दिया है। वहीं शाह और हिरजी का कहना है कि उनके परिवार वाले वसीयत को इसलिए फर्जी बता रहे हैं क्योंकि नंदा ने उन्हें अपनी संपत्ति में बहुत कम हिस्सा दिया है।
विज्ञापन
एक्ट्रेस नंदा की वसीयत को बताया फर्जी, परिवार वाले पहुंचे कोर्ट
5 of 5
शाह और हिरजी ने कोर्ट में बताया कि हिरजी, नंदा और उनकी बहन जयमाला के बहुत करीब थीं, इन तीनों ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया था। 2007 में बहन की मौत के बाद नंदा बिल्कुल टूट सी गई थीं, उस समय उनकी बिजनेस पार्टनर ने ही उनका साथ दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।