फिल्मों और टीवी शोज के अलावा अब वेब सीरीज की मदद से भी कई सेलेब्स अच्छा नाम बना रहा है। इस ही लिस्ट में एक नाम है सयानी गुप्ता का। बातें चाहें बड़े पर्दे की हो या फिर वेब सीरीज की सयानी गुप्ता ने अभी तक के करियर में ऐसे कई किरदार निभाए हैं जिनसे उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने मन की बात कही।
इस एक्ट्रेस से गुरुग्राम में सार्वजनिक रूप से हो चुकी है छेड़छाड़, बोलीं-दिल्ली बदल गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सयानी गुप्ता का दिल्ली से पुराना नाता है। ऐसे में दिल्ली के बारे में बात करते हुए सयानी ने कहा कि अब दिल्ली काफी बदल गई है और दिल्ली अब पहले जैसे नहीं रही है। वहीं अब जब वो दिल्ली आती हैं तो बाहर जाने की जगह वो घर पर ही रहना पसंद करती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वीमेन (एलएसआर) से पढ़ीं सयानी को लगता है कि, 'शहर बहुत बदल गया है। दिल्ली अब पहली जैसी नहीं रही। अब आप जो भी पहनते हैं, उसके बारे में सोचना पड़ता है। मेरे कॉलेज के दिनों में ऐसा बिल्कुल नहीं था। मैंने उस दौरान (2004-2007) बैकलेस टॉप पहन कर डीटीसी बसों में यात्रा की है और तब ऐसा कोई डर नहीं था।'
बदलती दिल्ली का किस्सा बताते हुए सयानी ने कहा कि, 'हाल ही में मैं शूटिंग से एक दिन पहले ही गुरुग्राम पहुंच गई थी और उसी दिन शाम 6 बजे सार्वजनिक रूप से किसी ने मेरे साथ छेड़छाड़ की। मुझे बेहद गुस्सा आया।' वहीं एक और किस्सा बताते हुए सयानी ने कहा कि, 'एक वेब सीरीज के लिए 2017 में मैं और टिस्का चोपड़ा दिल्ली आए। लेकिन हमारे साथ जो जूनियर आर्टिस्ट्स थे, वो ही हमें ऐसे देख रहे थे कि आप अपने ही सेट पर अजीब-सा महसूस करने लगते हैं।'
वहीं अपने कॉलेज के दिनों के बारे में बात करते हुए सयानी ने कहा, 'कॉलेज में मेरे शुरुआती वर्ष शानदार थे, क्योंकि एलएसआर एक करिश्माई स्थान था। जब मैं दिल्ली में काम कर रही थी, तब भी कई कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया करती थी। मैं रात में साढ़े नौ से 10 बजे के आसपास प्रगति मैदान के बाहर कई बाहर टहली हूं। अब तो यह सोचा भी नहीं जा सकता। अब तो शायद कोई सेकेंड्स में ही आपको उठा ले जाएगा।'
पढ़ें: 'प्यार का पंचनामा' के वक्त पलट गया था कार्तिक का ऑटो, कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा था काम नहीं मिलेगा