फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड सीन देकर छा गई थीं ये अभिनेत्री, लेकिन इंडस्ट्री ने बना दिया 'मनहूस'

Wed, 24 Feb 2021 07:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Actress Shilpa Shirodkar Became Famous With Just One Bold Scene
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : Twitter

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं हैं, जिन्होंने अपने समय में तो खूब नाम कमाया। लेकिन उसके बाद वो फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। ऐसी ही अभिनेत्री थीं शिल्पा शिरोडकर। जिनके बोल्ड सीन की चर्चा हर तरफ हुई थी। 20 नवंबर 1969 को जन्मीं शिल्पा ने महज 16 साल की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। लेकिन एक वक्त था जब उन्हें 'मनहूस एक्ट्रेस' भी कहा जाने लगा था। ऐसा क्यों हुआ था, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

Actress Shilpa Shirodkar Became Famous With Just One Bold Scene
शिल्पा शिरोडकर

शिल्पा शिरोडकर ने अपनी पढ़ाई के साथ ही एक्टिंग क्लास ज्वाइन की थी। उसी दौरान उनकी मुलाकात एक फिल्ममेकर से हुई थी। उन्होंने अपनी फिल्म में शिल्पा को कास्ट कर लिया गया था। लेकिन किसी वजह से ये फिल्म कभी बनी ही नहीं। फिर शिल्पा की मुलाकात मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष से हुई। उन्होंने शिल्पा का फोटोशूट किया और उन्हें काम दिलाने के लिए कुछ लोगों से बात की। उस वक्त बोनी कपूर एक फिल्म बना रहे थे और उन्हें नई लड़की की तलाश थी। शिल्पा को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया और बात तय हो गई। लेकिन दुर्भाग्य था कि ये फिल्म भी कभी बन नहीं पाई। 

Actress Shilpa Shirodkar Became Famous With Just One Bold Scene
शिल्पा शिरोडकर और मिथुन चक्रवर्ती

इसका असर ये हुआ कि लोग शिल्पा को मनहूस एक्ट्रेस मानने लगे थे। लोगों का मानना था कि शिल्पा का नाम जिस फिल्म से जुड़ता है वो फिल्म कभी बन नहीं पाती। फिल्म इंडस्ट्री में ये बात आग की तरह फैल गई। इसलिए शिल्पा को लोग फिल्म में लेने से कतराने लगे। इसके बाद उन्हें निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म 'भ्रष्टाचार' में काम करने का मौका मिला। लेकिन अपनी इस पहली फिल्म में एक्ट्रेस ने अंधी लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, रेखा और रजनीकांत लीड रोल में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Shilpa Shirodkar Became Famous With Just One Bold Scene
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : Twitter

शिल्पा शिरोडकर को साल 1990 में आई फिल्म 'किशन कन्हैया' से पहचान मिली। फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने ‘राधा बिना’ में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थीं। इस सीन के बाद वो लोगों के जेहन में बस गई थीं और उन्हें रातों रात पहचान मिल गई। इस फिल्म में लीड एक्टर अनिल कपूर थे। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो शिल्पा ने सबसे ज्यादा फिल्में मिथुन चक्रवर्ती के साथ की हैं। इनमें 'हिटलर', 'भ्रष्टाचार', 'अपने दम पर', 'रंगबाज', 'जीवन की शतरंज', 'त्रिनेत्र', 'स्वर्ग यहां नर्क यहां' और 'पाप की कमाई' शामिल हैं। अभिनेत्री की हिट फिल्मों की बात करें तो वो 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें', 'खुदा गवाह', 'गोपी-किशन', 'हम हैं बेमिसाल', 'बेवफा सनम', 'मृत्युदंड' और 'दंडनायक' हैं।

विज्ञापन
Actress Shilpa Shirodkar Became Famous With Just One Bold Scene
शिल्पा शिरोडकर

साल 2000 में एमएफ हुसैन ने माधुरी दीक्षित को लेकर 'गज गामिनी' नाम की एक फिल्म बनाई थी। इस फिल्म में शिल्पा को भी कास्ट किया गया था, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। फिल्मों के फ्लाप होने के चलते शिल्पा का करियर भी ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। करियर को आगे बढ़ता ना देख शिल्पा ने साल 2000 में यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली। शादी के बाद शिल्पा लंदन में ही रहने लगीं। शिल्पा की एक बेटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed