सब्सक्राइब करें

Fraud Case: सोनाक्षी सिन्हा ने वारंट जारी होने के खिलाफ तोड़ी चुप्पी,बोलीं- "मुझे प्रताड़ित करने के लिए ऐसा किया जा रहा"

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:28 PM IST
विज्ञापन
Actress Sonakshi Sinha issues an official statement on the non bailable warrant rumours
सोनीक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनाक्षी सिन्हा ने आज आधिकारिक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को सच बताया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकार्ता के मुताबिक सोनाक्षी को दिल्ली में एक इवेंट के लिए 28 लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे, जहां उन्हें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होना था। हालांकि, अभिनेत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं और उन्होंने इसके लिए अग्रिम भुगतान लिया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री को अगले महीने उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है।



पढ़िए सोनाक्षी सिन्हा का आधिकारिक बयान 
 

Trending Videos
Actress Sonakshi Sinha issues an official statement on the non bailable warrant rumours
sonakshi sinha - फोटो : instagram/aslisona

सोनाक्षी सिन्हा ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर इन सब खबरों को फेक बताया है। अभिनेत्री कहती हैं "कुछ दिनों से बिना किसी सत्यापन के मेरे खिलाफ मीडिया में गैर जमानती वारंट जारी होने की अफवाहें चल रही हैं। यह पूरी तरह से काल्पनिक है। यह एक दुष्ट व्यक्ति का काम है, जो मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहा है। मैं सभी पत्रकारों और समाचार संवाददाताओं से अनुरोध करती हूं कि इस फर्जी खबर को प्रकाशित न करें। क्योंकि मेरे खिलाफ अफवाहें फैलाने वाला व्यक्ति केवल पब्लिसिटी हासिल करने के लिए यह सब कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sonakshi Sinha issues an official statement on the non bailable warrant rumours
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : Instagram

उत्पीड़न के तांडव में न लें भाग
अभिनेत्री आगे कहती हैं, 'यह आदमी पब्लिसिटी हासिल करने की कोशिश कर रहा है और मीडिया में इन दुर्भावनापूर्ण लेखों को प्रकाशित करवाकर लगाकर मेरी प्रतिष्ठा पर हमला कर रहा है, जिसे मैंने बहुत गर्व से बनाया है। कृपया इस उत्पीड़न के तांडव में भाग न लें। यह मामला मुरादाबाद कोर्ट में विचाराधीन है और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है।'

Actress Sonakshi Sinha issues an official statement on the non bailable warrant rumours
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं जारी हुआ कोई वारंट
सोनक्षी कहती हैं कि मेरी टीम इस व्यक्ति के खिलाफ अदालत की अवमानना करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस मामले पर जब तक मुरादाबाद कोर्ट अपना फैसला नहीं सुनाती, तब तक यह मेरी एकमात्र टिप्पणी होगी, इसलिए कृपया मुझसे इसके लिए संपर्क न करें। मैं घर पर हूं और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि मेरे खिलाफ कोई वारंट जारी नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed