सब्सक्राइब करें

स्वरा भास्कर का खुलासा: कोई नहीं बनना चाहता सलमान की बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को लेकर कही ये बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 08 Mar 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar opened about choosing her roles which no other bollywood actress wanted to play
स्वरा भास्कर

स्वारा भास्कर इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने रोल्स को दमदार तरीके से निभाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। आए दिन अपने दिए गए बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अलग-अलग तरह के रोल निभाए हैं, चाहे फिर वो 'तनु वेड्स मनु' की पायल सिन्हा का हो या फिर अपने प्यार को पाने के लिए कुछ भी कर जाने वाली 'रांझणा' की बिंदिया का। सभी रोल्स में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया और उनकी एक्टिंग को सराहा है। अपने निभाए गए किरदारों को लेकर स्वरा भास्कर ने खुलकर बात की है।


 
Trending Videos
Swara Bhaskar opened about choosing her roles which no other bollywood actress wanted to play
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

स्वरा को कोई अफसोस नहीं
स्वरा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि किस तरह उन्होंने उन किरदारों को चुना, जिन्हें बाकी अभिनेत्रियों ने करने से मना कर दिया था। स्वरा को अपने निभाए गए किरदारों को लेकर कोई अफसोस नहीं है। वह कहती हैं "मुझे कई बार अपने करियर पर हंसी आती है कि मुझे सारे उन रोल्स से लोकप्रियता मिली है, जिनको बाकी अभिनेत्रियों ने रिजेक्ट कर दिया था।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar opened about choosing her roles which no other bollywood actress wanted to play
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी वक्त में मिला रोल 
स्वरा ने खुलासा किया कि रांझणा में उन्हें आखिरी वक्त पर कास्ट किया गया था। वह कहती हैं, "मुझे आज भी याद है कि 'रांझणा' में मुझे लास्ट टाइम में कास्ट किया गया था क्योंकि जिसे मेरा रोल करना था उसने लास्ट मोमेंट पर करने से मना कर दिया था। ऐसा ही कुछ 'प्रेम रतन धन पायो' में हुआ था वहां कोई भी सलमान की बहन नहीं बनना चाहता था। तो वहीं फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में रिया कपूर मेरे वाले रोल के लिए किसी को कास्ट नहीं कर पा रही थीं तब मैंने वो रोल किया था।"
 

Swara Bhaskar opened about choosing her roles which no other bollywood actress wanted to play
स्वरा भास्कर - फोटो : insta/reallyswara Verified

निल बटे सन्नाटा के रोल पर बोली स्वरा
स्वरा भास्कर ने नॉन ग्लैमेरस रोल्स भी किए हैं। उनकी फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इस बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, "जब मैंने इस रोल को चुना था तब किसी ने मुझसे कहा था कि यह फिल्म मेरे करियर के लिए सुसाइड साबित होगी। लेकिन यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास थी क्योंकि इसी से मुझे पहचान मिली। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वो रोल पहले किसे दिया गया था या फिल्म का बजट कितना है। अगर मुझे रोल करना है तो करना है।"


 

विज्ञापन
Swara Bhaskar opened about choosing her roles which no other bollywood actress wanted to play
स्वरा भास्कर

इस फिल्म में आएंगी नजर
स्वरा के करियर की बात करें तो स्वरा ने फिल्म 'गुजारिश' में छोटा सा रोल निभाकर इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वह 'चिल्लर पार्टी', 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'प्रेम रतन धन पायो', 'निल बटे सन्नाटा', 'अनारकली ऑफ आरा', 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में नजर आई। जल्द ही स्वरा 'जहां चार यार' में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed