{"_id":"6226fab73a41f124391bb171","slug":"saba-azad-as-audrey-hepburn-shared-latest-photoshoot-photos-hritik-roshan-comment-timeless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन ने कथिक गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तस्वीरों पर लुटाया प्यार, कमेंट में ये लिखा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन ने कथिक गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तस्वीरों पर लुटाया प्यार, कमेंट में ये लिखा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सबा आजाद, ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
Link Copied
ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही सबा और ऋतिक को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों की नजदीकियां भी देखी जा रही हैं। सबा ऋतिक के परिवार के भी काफी करीब हैं। वहीं, अब ऋतिक ने सबा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर फैंस को खुश कर दिया है। हाल ही में, सबा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह दिवंगत हॉलीवुड एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न की तरह तैयार दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर ऋतिक रोशन ने प्यारा सा कमेंट किया है।
Trending Videos
2 of 5
सबा आजाद
- फोटो : social media
सबा आजाद ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हूबहू ऑड्रे हेपबर्न की तरह तैयार हुई दिख रही हैं। सबा ने ब्लैक स्कर्ट और चैक स्टाइल वाला टॉप पहना हुआ है। इन दोनों तस्वीरों में सबा अलग-अलग अंदाज में पोज देती हुई दिख रही हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। बता दें कि ऑड्रे हेपबर्न पॉपुलर एक्ट्रेस थीं, जो अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती थीं। उनके स्टाइल को दुनियाभर में आज भी फॉलो किया जाता है। सबा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'आप मुझे मिस हेपबर्न आजाद कह सकते हैं। मैं एक दिन के लिए मिस हेपबर्न बनी हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सबा आजाद
- फोटो : social media
सबा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हर कोई सबा की तारीफ कर रहा है। इसी बीच ऋतिक रोशन भी इन तस्वीरों को देखने के बाद खुद को सबा की तारीफ करने से रोक नहीं पाए। अभिनेता ने सबा के इस पोस्ट पर कमेंट में लिखा, 'टाइमलेस।'
4 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ऋतिक रोशन ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबा आजाद और नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह की एक तस्वीर शेयर की थी, जो उनके बैंड मैडबॉय/मिंक की थी। यह एक इलेक्ट्रो-फंक बैंड है, जिसमें सबा और इमाद भी शामिल हैं। सबा और इमाद अपने बैंड के साथ पुणे जा रहे थे। इस तस्वीर के साथ ऋतिक रोशन ने लिखा था, ‘किल इट दोस्तों।’ ऋतिक के इस पोस्ट ने फैंस को खुश कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'फाइटर' में भी दिखाई देंगे। वहीं सबा आजाद हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।