{"_id":"5d9d70d38ebc3e015b67b1ac","slug":"actress-sumita-sanyal-birthday-know-about-her-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की प्रेमिका बनते ही हिट हुई थीं ये एक्ट्रेस, इनके जन्मदिन पर जानें अनसुनी बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की प्रेमिका बनते ही हिट हुई थीं ये एक्ट्रेस, इनके जन्मदिन पर जानें अनसुनी बातें
Wed, 09 Oct 2019 12:54 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
sumita sanyal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस सुमिता सान्याल का आज जन्मदिन है । सुमिता फिल्म 'आनंद' से मशहूर हुई थीं । इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना थे । फिल्म में सुमिता ने अमिताभ की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। साल 2017 में सुमिता ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
sumita sanyal
- फोटो : social media
सुमिता के निधन से अमिताभ सहित पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था । सुमिता ने बंगाली के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। सुमिता आशीर्वाद (1968), आनंद (1971), गुड्डी (1971), मेरे अपने (1971) और द पीकॉक स्प्रिंग (1996) में नजर आई थीं।
sumita sanyal
- फोटो : social media
दार्जिलिंग में जन्मीं सुमिता का असली नाम मंजुला सान्याल था। डायरेक्टर विभूति लाहा ने उनका नाम बदलकर सुमिता रख दिया था। सुमिता ने बंगाली भाषा में करीब 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1970 में आई फिल्म सगीना महतो में सुमिता दिलीप कुमार के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sumita sanyal
- फोटो : social media
फिल्म आनंद और गुड्डी में उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करते देखा गया। फिल्मों के अलावा सुमिता ने कई टीवी सीरियल और स्टेज परफॉर्मेंस भी दी थीं। सुमिता एक बेहतरीन अदाकार थीं और उनका विवाह फिल्म एडिटर सुबोध रॉय से हुआ था ।
विज्ञापन
sumita sanyal
- फोटो : social media
साल 1960 में उन्होंने बांग्ला फिल्म खोखाबाबूर पत्रबरतन से अपना डेब्यू किया था । सुमिता के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया था । अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने भी सुमिता सान्याल के निधन पर शोक जताया है ।