एक्ट्रेस सुरवीन चावला कुछ वक्त पहले तक वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर सुर्खियों में थीं। इस सीरीज में सुरवीन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में एक बार फिर सुरवीन सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी पांच महीने की बेटी। सुरवीन की न्यूबॉर्न बेटी ईवा ने छोटी उम्र में ही टीवी पर अपना डेब्यू कर लिया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुरवीन चावला की पांच महीने की बेटी ने किया टीवी डेब्यू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अप्रैल 2019 को सुरवीन ने बेटी ईवा को जन्म दिया था। इसके बाद सात सितंबर 2019 को सुरवीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में सुरवीन के साथ उनके बेटी ईवा भी नजर आ रही हैं। ईवा के इस वीडियो को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल ईवा ने एक बेबी वेलनेस प्रोडक्ट्स के विज्ञापन के जरिए अपनी एक्टिंग डेब्यू किया है। वीडियो में मुस्कुरातीं ईवा बेहद प्यारी लग रही हैं। इसके साथ ही ईवा और सुरवीन का प्यार भी वीडियो में साफ तौर से झलक रहा है। वहीं सुरवीन ने बेटी के पहले एडवर्टिजमेंट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- 'ईवा मेरी आंखों का एप्पल है।'
View this post on Instagram
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on
बता दें कि बेटी के जन्म के बाद सुरवीन ने एक इंटरव्यू में अपना मां बनने का अनुभव शेयर किया था। सुरवीन ने कहा था कि इस फीलिंग को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इसे महसूस किया जाना है। हम खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।'
गौरतलब है कि सुरवीन ने जुलाई 2015 में अक्षय ठक्कर के साथ शादी की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सुरवीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में मेन लीड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड में आने से पहले सुरवीन तमिल, तेलूगु, पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
पढ़ें: जारी हैं शाहरुख खान की फिल्मों को लेकर अफवाहें, परेशान होकर किंग खान ने किया ये ट्वीट