{"_id":"61cecd777a01133df5516c41","slug":"actress-swara-bhaskar-afraid-of-wearing-cut-sleeves-she-thought-she-would-look-like-an-aunty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Swara Bhaskar: कट स्लीव्स पहनने से डरती थीं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस ने डर के पीछे बताई ये वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Swara Bhaskar: कट स्लीव्स पहनने से डरती थीं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस ने डर के पीछे बताई ये वजह
बॉलीवुड जैसे क्षेत्र में सबसे ज्यादा ग्लैमर को तरजीह दी जाती है। इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस का फिट और लुक वाइज अच्छा दिखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए एक्टर और एक्ट्रेसेस अपनी बॉडी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहते हैं। खासतौर पर एक्ट्रेसेस को अपनी बॉडी शेप को लेकर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। आज भी अगर बात फीमेल कलाकार की हो तो उसके टैलेंट से ज्यादा बॉडी शेप, कलर टोन को तवज्जो दी जाती है। एक्ट्रेसेस को कई मानदंडों से होकर गुजरना पड़ता है और इस बारें में कई एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में भी खुलकर बात की है। हालांकि इस बार एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने भीतर छुपे डर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि वह क्यों स्लीवलेस पहनने से डरती थीं।
2 of 4
swara bhaskar
- फोटो : insta/reallyswara Verified
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक पोस्ट शेयर की है और उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें लगता था कि उनके आर्म्स मोटे हैं और वे स्लीवलेस पहनने से डरती थीं। उन्हें अपने आर्म के फैट को लेकर शर्मिंदगी लगती थी, लेकिन इस बार स्वरा ने जो पोस्ट की है उसमें वे साड़ी और कटस्लीव्स ब्लाउज पहने नजर आ रहीं हैं और इसे उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया है।
3 of 4
swara bhaskar
- फोटो : instagram/reallyswara
हाल ही में स्वरा ने अपनी बेस्टफ्रेंड की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पिंक साड़ी में स्वरा का लुक शानदार लग रहा है। पिंक साड़ी में स्वरा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, आमतौर पर मैं बिना आस्तीन के ब्लाउज पहनने के बारे में सोचती हूं तो मुझे अजीब लगता था, क्योंकि मुझे मैं सोचती थी कि मेरी आर्म बहुत मोटी हैं और आंटियों जैसी दिखती हैं। इसलिए पहले मैंने सोचा कि पूरी आस्तीन का ब्लाउड पहनूंगी लेकिन फिर मुझे @Prifreebee ने याद दिलाया कि आप जैसा आप फील करते हैं, वैसे दिखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
swara bhaskar
- फोटो : insta/reallyswara
उन्होंने आगे लिखा, और साल का आखिर है..मेरी बहन और मेरे सबसे अच्छे दोस्त की शादी हो गई, पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ और एक सेलिब्रेशन किया, कुछ टेस्टी खाना, बहुत अच्छा लगा। इसलिए यहां मैं 2021 के अंत में हूं, खुश हूं, आभारी हूं, और सुंदर महसूस कर रही हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।