फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तापसी पन्नू के हाथ लगी भंसाली की बड़ी फिल्म, पहली बार डबल रोल में आएंगी नजर

Fri, 29 Nov 2019 08:53 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 29 Nov 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
actress Taapsee Pannu will seen in Sanjay Leela Bhansali Siya Jia
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

भारतीय सिनेमा जगत में तापसी पन्नू एक नया मुकाम हासिल कर चुकी हैं। लगातार अपने फिल्मों के चुनाव और सफलता के जरिए तापसी सिनेमा जगत का एक पुराना मिथ तोड़ती नजर आ रही हैं। आम तौर पर माना जाता है कि एक्टर या तो ताबड़तोड़ फिल्में दे सकता है या फिर अपने हर एक किरदार पर काम कर उसे खास बना सकता है। 

actress Taapsee Pannu will seen in Sanjay Leela Bhansali Siya Jia
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo

हालांकि तापसी पन्नू एक साथ दोनों ही खूबियां हासिल करती नजर आ रही हैं। जहां उन्होंने 'पिंक', 'मुल्क', 'बदला', 'मिशन मंगल' और 'सांड की आंख' में एक के बाद एक अनूठा काम करके दिखाया है तो वहीं दूसरी तरफ वह लगातार फिल्म चयन की अपनी रफ्तार बढ़ा रही हैं। नई जानकारी के अनुसार अब तापसी पन्नू के हाथ संजय लीला भंसाली की एक बड़ी फिल्म लग गई है। इस फिल्म में वह काफी दमदार किरदार निभाएंगी।  

actress Taapsee Pannu will seen in Sanjay Leela Bhansali Siya Jia
Taapsee Pannu - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जानकारी के अनुसार, 'संजय लीला भंसाली की फिल्म में तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं। यह फिल्म शबीना खान द्वारा सह निर्मित की जाएगी। फिल्म का नाम 'सिया जिया' है जिसमें पहली बार तापसी डबल रोल में दिखेंगी। फिल्म के निर्देशक का चयन अभी नहीं हुआ है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Taapsee Pannu will seen in Sanjay Leela Bhansali Siya Jia
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo

उल्लेखनीय है कि 'सिया जिया' से पहले तापसी पन्नू द्वारा भूषण कुमार और आनंद एल रॉय निर्मित मिस्ट्री ड्रामा फिल्म को साइन करने की जानकारी सामने आ चुकी है। इस फिल्म में वह विक्रांत मैसी के अपोजिट दिखेंगी। इसके अलावा बीते दिनों तापसी साउथ की एक फिल्म की शूटिंग से वापस लौटी हैं। जल्द ही वह फिल्म 'थप्पड़' और 'रश्मि रॉकेट' में दर्शको का मनोरंजन करती नजर आएंगी। इसके साथ ही जल्द ही वह अनुराग कश्यप निर्देशित एक हॉरर फिल्म की शूटिंग भी विदेश में शुरू करने जा रही हैं। उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में तापसी के फैंस को 'सिया जिया' में उनका डबल धमाका देखने को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed