फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: रातों-रात देश छोड़कर विदेश में जाकर बस गई ये अभिनेत्रियां, बॉलीवुड से भी बना ली दूरी

Sun, 27 Aug 2023 06:07 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Actress who left India bollywood and settles abroad priyanka Mallika Sherawat Celina Jaitly Shilpa Shirodkar
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में आए दिन नई हसीनाएं अपना करियर बनाने के लिए आती हैं। लेकिन बहुत कम ही होती हैं, जो इंडस्ट्री में अपना नाम और जगह बनाने में सफल हो पाती हैं। हालांकि, मेहनत और लगन से वर्षों में नाम कमाने के बाद भी कुछ अभिनेत्रियां ऐसी होती हैं, जो रातों-रात देश छोड़कर चली जाती हैं। वह देश ही नहीं मिनटों में  बॉलीवुड से भी अपना नाता रिश्ता तोड़ देती हैं। चलिए जानते हैं ऐसी अभिनेत्रियों के नाम, जिन्होंने देश छोड़कर विदेश में ही अपना घर बसा लिया है।

Actress who left India bollywood and settles abroad priyanka Mallika Sherawat Celina Jaitly Shilpa Shirodkar
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में वर्षों तक अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली 'देसी गर्ल' ने कुछ ही दिनों में भारत छोड़ने का फैसला कर लिया था। प्रियंका ने यह फैसला तब लिया था, जब उन्होंने निक जोनस से शादी रचाई थी। म्यूजिशियन और एक्टर निक जोनस से शादी रचाने के बाद प्रियंका विदेश में ही सेटल हो गईं। अब वह भारत कभी-कभी लौटती हैं और बॉलीवुड फिल्मों में भी मुश्किल से नजर आती हैं। वह पूरी तरह से अपना फोकस हॉलीवुड इंडस्ट्री पर बनाए हुए हैं।  

Actress who left India bollywood and settles abroad priyanka Mallika Sherawat Celina Jaitly Shilpa Shirodkar
सेलिना जेटली - फोटो : सोशल मीडिया

सेलिना जेटली
'टॉम डिक एंड हैरी', 'अपना सपना मनी मनी', 'नो एंट्री' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री सेलिना जेटली भी देश से दूर जाकर बस चुकी हैं। साल 2011 में सेलिना ने ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हग संग शादी की थी। इसके बाद से ही वह भारत में नहीं रहती हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो सेलिना दुबई में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress who left India bollywood and settles abroad priyanka Mallika Sherawat Celina Jaitly Shilpa Shirodkar
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा 
किसी समय में बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए सुर्खियां बटोरने वाली प्रीति जिंटा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने देश के साथ ही बॉलीवुड को भी त्याग दिया है। अब वह लॉस एंजेलिस में पति जीन गुडइनफ के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
Actress who left India bollywood and settles abroad priyanka Mallika Sherawat Celina Jaitly Shilpa Shirodkar
मल्लिका शेरावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड में अपनी बोल्ड छवि के लिए मशहूर रहीं अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने भी भारत छोड़ ही दिया है। 'मर्डर' जैसी हिट फिल्म देने के बाद भी मल्लिका इंडस्ट्री में वह मुकाम हासिल करने में असमर्थ रहीं, जिसकी वह हकदार थीं। ऐसे में उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। इन दिनों वह पैरिस में रह रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed