{"_id":"64eb3f82c9fd414e5c026c0a","slug":"sushmita-sen-recalled-farah-khan-said-sorry-to-her-after-seeing-main-hoon-na-final-edit-shah-rukh-khan-2023-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: मैं हूं ना की रिलीज के बाद फराह खान ने सुष्मिता से क्यों मांगी थी माफी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: मैं हूं ना की रिलीज के बाद फराह खान ने सुष्मिता से क्यों मांगी थी माफी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज 'ताली' के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं। सुष्मिता ने वर्ष 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उनका फिल्मी करियर शुरू हुआ, और आज भी वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही में सुष्मिता ने बतौर एक्ट्रेस अपनी जर्नी के बारे में बात की। साथ ही साझा किया कि कैसे शाहरुख खान स्टारर 'मैं हूं ना' (2004) में उनका किरदार चांदनी चोपड़ा छोटा लेकिन काफी शक्तिशाली था। इसके साथ ही उन्होंने फराह खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया, जो काफी दिलचस्प है-
2 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' के साथ अपना डायरेक्शनल डेब्यू किया था। इस मूवी में शाहरुख खान, सुनील शेट्टी, जायद खान, अमृता राव और सुष्मिता सेन जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, मूवी में सुष्मिता का स्क्रीनटाइम सीमित था, लेकिन एक्ट्रेस ने कम समय में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों को शाहरुख संग सुष्मिता की केमिस्ट्री काफी पसंद आई। सुष्मिता ने दिवंगत फिल्म मेकर यश चोपड़ा की उनकी भूमिका के प्रति प्रतिक्रिया को याद किया, और बताया कि कैसे मुंबई भर में सभी 'मैं हूं ना' के पोस्टर रिलीज के एक दिन बाद हटा दिए गए थे, और उनके स्थान पर शाहरुख खान के साथ सुष्मिता की केमिस्ट्री वाले नए पोस्टर लगाए गए थे।
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने एक हालिया इंटरव्यू में कहा, 'फराह खान ने फोन किया और कहा कि सुष्मिता मैंने फाइनल एडिट देखा है, और मुझे आपसे माफी मांगनी है। शाहरुख लीड थे, जायद और अमृता का भी रोल था, लेकिन तुम बहुत कम दिख रही हो। तो मैंने कहा कोई बात नहीं। हमारी एक डील थी। आपने अपना वादा निभाया और मैंने अपना। अब यह हो चुका है इसकी चिंता मत करो।'
सुष्मिता ने आगे जोड़ा, 'तुमने शानदार काम किया है, मैं तुमसे नजरें नहीं हटा पाऊंगी और उम्मीद है कि तुम सेकेंड हाफ और हर फ्रेम में हो।' सुष्मिता ने बताया कि वह स्क्रीनिंग के लिए नहीं गईं क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें फिल्म देखने में बुरा लगेगा, क्योंकि फराह ने उन्हें बताया था कि वह मुश्किल से नजर आ रहीं थीं।
सुष्मिता ने कहा, 'प्रतिक्रिया से मुझे पता चला कि कुछ बदल गया है। भूमिका नहीं बदली थी, प्रभाव था। भूमिका अभी भी उतनी ही छोटी थी, लेकिन यह काफी शक्तिशाली थी। दर्शकों की प्रतिक्रिया इतनी तीव्र थी कि पहले पूरे बॉम्बे में मैं हूं ना के पोस्टरों में जायद खान, अमृता राव और शाहरुख और अकेले शाहरुख थे। शनिवार तक, फिल्म रिलीज होने के बाद, हर पोस्टर पर शाहरुख और मैं थे। यह लोगों और दर्शकों की ताकत है, और मेरे मन में इसके लिए बहुत सम्मान है।' फराह ने मुझे फोन किया और कहा, 'सभी पोस्टर उतारे जा रहे हैं, और नए लगाए जा रहे हैं' लगाए जा रहे हैं। बेहतर होगा कि आप आज ड्राइव पर जाएं, और मैंने ऐसा किया भी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।