सब्सक्राइब करें

Bollywood: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों के साथ राजनीति में भी कमाया खूब नाम, चुनाव लड़कर पेश की मिसाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 27 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Actresses Reached From Bollywood To Parliament Jaya Bachchan Jayalalithaa Hema Malini Rekha
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अब अपने अभिनय और फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई विषयों के लिए भी जाना जाता है। अभिनेत्रियां स्क्रीन पर तो दर्शकों का मनोरंजन करती ही हैं, लेकिन साथ में उन्होंने खुद को फिल्मों के जरिए जनता के मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रखा। वह उनकी सेवा करने के लिए संसद में भी दाखिल हुईं। इसके लिए उनकी लोकप्रियता और फिल्म के क्षेत्र में दिया गया योगदान बहुत काम आया। तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

Trending Videos
Actresses Reached From Bollywood To Parliament Jaya Bachchan Jayalalithaa Hema Malini Rekha
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी आज भले ही फिल्मों से दूर हो गई हैं, लेकिन अभिनेत्री अभी भी समाज कल्याण में अपना खूब योगदान दे रही हैं। आपको बता दें कि हेमा साल 2004 में बीजेपी के साथ जुड़ी थी। आज वह न केवल राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं बल्कि एक सफल अभिनेत्री और मां भी हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Reached From Bollywood To Parliament Jaya Bachchan Jayalalithaa Hema Malini Rekha
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की धर्म पत्नी जया बच्चन ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आज भी लोग अभिनेत्री की फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं। यूं तो जया ने अब फिल्मों से किनारा कर लिया है और अब वह कम ही फिल्में करती हैं, लेकिन अभिनेत्री राजनीति में काफी सक्रिय हैं। । आपको बता दें कि वह एक सफल करियर के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़ गई थी।

Actresses Reached From Bollywood To Parliament Jaya Bachchan Jayalalithaa Hema Malini Rekha
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार रेखा का बॉलीवुड में एक सफल फिल्मी करियर रहा है। अभिनेत्री ने दर्शकों को एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों का तोहफा दिया है। अब अभिनेत्री ने फिल्मों से किनारा कर लिया है, लेकिन आपको बता दें कि रेखा राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। रेखा ने साल 2012 में राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बन गई थी। 

विज्ञापन
Actresses Reached From Bollywood To Parliament Jaya Bachchan Jayalalithaa Hema Malini Rekha
जयललिता - फोटो : सोशल मीडिया

जयललिता
जयललिता हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रही हैं। जयललिता का असली नाम 'कोमलावल्ली' था। साल 1956 में बनी फिल्म वेन्निरा अदाई से सिनेमा जगत में डेब्यू करने वाली जयललिता ने सीएम बनने तक का सफर तय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed