फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actresses: इन अभिनेत्रियों को मिल चुका है नेशनल क्रश का टैग, लिस्ट में तृप्ति डिमरी का नाम हुआ शामिल

Thu, 14 Dec 2023 03:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Dec 2023 03:21 PM IST
विज्ञापन
Actresses who Got Tag of National Crush Animal actress Triptii Dimri Rashmika Mandanna Priya Prakash Varrier
फिल्म अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की दुनिया में बेहद प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। अभिनेताओं या अभिनेत्रियों के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना आसान नहीं होता है। कभी-कभी इसमें कई साल लग जाते हैं और कभी-कभी यह सिर्फ एक तस्वीर, एक फिल्म या फिर एक टीवी शो के साथ हो जाता है। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल चुराकर नेशनल क्रश बन चुकी हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं। 


Suniel Shetty: 'बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड' को लेकर सुनील शेट्टी ने कसा तंज, बोले- अब कहां हैं ये सभी ट्रोल्स?

Actresses who Got Tag of National Crush Animal actress Triptii Dimri Rashmika Mandanna Priya Prakash Varrier
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
तृप्ति डिमरी

तृप्ति डिमरी बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। हाल ही में रिलीज हुई एनिमल की वजह से वे सुर्खियों में आ गईं। फिल्म में उनके और रणबीर कपूर के बीच के अंतरंग  दृश्य की चर्चा आजकल हर ओर हो रही है। इस फिल्म के बाद से उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा हुआ है। अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल चुराने वाली तृप्ति को नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है।

Actresses who Got Tag of National Crush Animal actress Triptii Dimri Rashmika Mandanna Priya Prakash Varrier
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना

इस लिस्ट में दूसरा नाम रश्मिका मंदाना का है। फिल्म एनिमल में रश्मिका ने भी अहम भूमिका निभाई है। वे साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रश्मिका अपनी मासूमियत से लाखों दिलों पर राज करती हैं। उन्हें कई वर्ष पहले ही नेशनल क्रश का टैग दिया जा चुका है। दक्षिण भारत से लेकर हिंदी पट्टी तक,में बड़ी संख्या मेंं उनके प्रशंसक मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses who Got Tag of National Crush Animal actress Triptii Dimri Rashmika Mandanna Priya Prakash Varrier
दिशा पाटनी - फोटो : social media
दिशा पाटनी

दिशा पटानी ने एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से अपनी शुरुआत की और फिल्म में उनके अभिनय को सभी ने पसंद किया। देखते ही देखते वे रातों रात नेशनल क्रश बन गईं। अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग लाखों में है। अब तक वे कई बड़े सितारों के साथ फिल्म में स्क्रीन साझा करती हुई नजर आ चुकी हैं। वे जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में दिखेंगी।

विज्ञापन
Actresses who Got Tag of National Crush Animal actress Triptii Dimri Rashmika Mandanna Priya Prakash Varrier
प्रिया प्रकाश वारियर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिया प्रकाश वारियर

प्रिया प्रकाश वारियर दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्हें ब्लिंक गर्ल कहकर भी उनके प्रशंसक बुलाते हैं। जब हम उनके बारे में बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में माणिक्य मलाराया पूवी गाना आता है। इस गाने में उनके ब्लिंक करने पर लाखों लोग अपना दिल हार बैठे थे। 
Animal: 'रणबीर ने मुझे गर्व महसूस कराया है', एनिमल में दामाद के दमदार अभिनय के मुरीद हुए ससुर महेश भट्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed