एक जमाने में बेहद मशहूर थीं ये अभिनेत्रियां, पर्दे से गायब हुईं तो लोगों ने भी भुला दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2003 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली तमिल और तेलुगू एक्ट्रेस भूमिका चावला भी बॉलीवुड से अचानक चली गईं। भूमिका ने अपने 15 साल के बॉलीवुड करियर में केवल 9 ही फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उनको 2017 में आई फिल्म एम एस धोनी में एक छोटे से रोल में देखा गया था। भूमिका ने बॉलीवुड में आने से पहले कई तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया था, लेकिन बॉलीवुड में कुछ कमाल नहीं कर पाईं।
फिल्म 'पाप' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली उदिता गोस्वामी तो पर्दे से इस कदर गायब हुईं कि नई पीढ़ी के बच्चे उनका नाम भी शायद ही जानते होंगे। उदिता ने 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा था। अकसर और जहर जैसी हिट फिल्मों में भी उन्होंने काम किया, लेकिन बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाईं। उन्होंने अपने 12 साल के फिल्मी करियर में महज 12 फिल्मों में ही काम किया। उन्हें आखिरी बार 2012 में फिल्म डायरी ऑफ बटरफ्लाई में गुल के किरदार में देखा गया था।
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ रिलेशनशिप के कारण चर्चा में आईं किम शर्मा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रह पाया है। सबसे पहले उन्हें सुपरहिट फिल्म डर (1993) में एक छोटे से रोल में भी देखा गया था। इसके सात साल बाद वह ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहब्बतें में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं।