सब्सक्राइब करें

Actresses: वर्दी में पर्दे पर छा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, सूची में काजोल भी हुईं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 07 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Actresses Who Played Police Officer Roles Rani Mukerji Tabu Priyanka Chopra Kajol
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : यूट्यूब

फिल्म दो पत्ती जल्द ही सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ काजोल भी नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका है जब काजोल पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंंगी। हाल ही में इस फिल्म की झलक सोशल सामने आई थी, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काजोल की तरह ही पर्दे पर पुलिस अफसर के किरदार में छा चुकी हैं। 

Actresses Who Played Police Officer Roles Rani Mukerji Tabu Priyanka Chopra Kajol
तब्बू - फोटो : यूट्यूब
तब्बू

90 के दशक से लेकर अब तक तब्बू अपनी अदाकारी और खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हर तरह के किरदार को वह बेहद शानदार तरीके से निभाने के लिए मशहूर हैं। पर्दे पर तब्बू कई बार पुलिस  की वर्दी में नजर आ चुकी हैं। दृश्यम और भोला में उनके पुलिस के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

Actresses Who Played Police Officer Roles Rani Mukerji Tabu Priyanka Chopra Kajol
रानी मुखर्जी - फोटो : यूट्यूब
रानी मुखर्जी

इस सूची में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। अपने करियर में रानी कई तरह के किरदार निभाए हैं। कॉमेडी रोल से लेकर संजीदा किरदार तक को उन्होंने अपनी अदाकारी से चार चांद लगाए हैं। उन्हें भी पुलिस की वर्दी में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साल 2014 में आई फिल्म मर्दानी में उन्होंने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Played Police Officer Roles Rani Mukerji Tabu Priyanka Chopra Kajol
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : यूट्यूब
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमेजन प्राइम वीडियो पर आई उनकी वेब सीरीज दहाड़ को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में सोनाक्षी ने पुलिस अफसर की भूमिका से दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया था। 

विज्ञापन
Actresses Who Played Police Officer Roles Rani Mukerji Tabu Priyanka Chopra Kajol
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : यूट्यूब
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। जल्द ही उनकी वेब सीरीज सिटाडेल का अगला भाग आने वाला है। प्रियंका ने फिल्म डॉन में  पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। वहीं, जय गंगाजल में भी वह पुलिस की वर्दी पहनकर अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं।
Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म के लिए बॉबी देओल को मिली मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed